एक लाल रुमाल ने जिता दिए 16 टेस्ट मैच? इस कप्तान ने रच दिया था इतिहास, जानकर आप भी नहीं करेंगे यकीन

क्या आप लगातार 16 टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तान का नाम जानते हैं? दरअसल, इस कप्तान ने 16 टेस्ट में जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया था। लगातार 16 टेस्ट मैच जीतने वाले इस कप्तान की जेब में रखा लाल रुमाल किस्मत की पहचान बन गया था। दरअसल, यह कप्तान इस रुमाल को अपनी दादी का प्यार और सफलता का प्रतीक मानता था।
एक लाल रुमाल ने जिता दिए 16 टेस्ट मैच? इस कप्तान ने रच दिया था इतिहास, जानकर आप भी नहीं करेंगे यकीन

आपने टेस्ट क्रिकेट के कई कप्तानों के बारे में सुना होगा, जिन्होंने बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए होंगे। आपको विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, सौरव गांगुली जैसे कई कप्तानों के नाम याद होंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे कप्तान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। बता दें कि इस कप्तान ने 16 टेस्ट मैचों में लगातार जीत दर्ज कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया था, जो क्रिकेट के इतिहास में आज भी सुनहरे पन्नों में दर्ज है।

दरअसल, यह कप्तान और कोई नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वा हैं। स्टीव वा ने लगातार 16 जीत दर्ज कर विश्व क्रिकेट में इतिहास रचा था। स्टीव वा की कप्तानी के दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का सामना करना कई टीमों के लिए डर की बात थी। कंगारू टीम उस समय दुनिया की सबसे भयंकर टीमों में से एक मानी जाती थी।

लाल रुमाल ने जिताए 16 मैच?

लेकिन इससे भी ज्यादा आप यह जानकर हैरान होंगे कि उनकी सफलता का कारण वह अपनी मेहनत नहीं बल्कि अपना लाल रुमाल मानते थे। उनका यह लाल रुमाल का किस्सा आज भी बेहद मशहूर है। बता दें कि स्टीव वा हर बार जब बल्लेबाजी करने मैदान में उतरते थे, तो अपनी जेब में एक लाल रंग का रुमाल रखते थे। दरअसल, यह रुमाल उनकी दादी ने उन्हें दिया था, जिसे वह अपने लिए लकी मानते थे। वह रुमाल उनके लिए बेहद प्रिय था और वह मानते थे कि यह लाल रुमाल उन्हें हर मुश्किल से बाहर निकाल लेगा।

जीत प्रतिशत भी कर देगा हैरान

स्टीव वा की कप्तानी के दौरान ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने साल 1999 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था। स्टीव वा ने 1999 से 2004 तक ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए टीम के इतिहास में नया अध्याय जोड़ा। उन्होंने 57 में से 41 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की, जिसके चलते उनका जीत प्रतिशत 71.92% रहा। यह किसी भी कप्तान के लिए एक शानदार आंकड़ा है। स्टीव वा की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को हराना किसी भी टीम के लिए बेहद मुश्किल था। हालांकि, भारतीय क्रिकेट टीम ने 2001 में स्टीव वा की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को कोलकाता टेस्ट में हराया था। इस दौरान वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ ने ऐतिहासिक पारी खेली थी।

सिर्फ कप्तानी में ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजी में भी ऑस्ट्रेलिया के यह दिग्गज खिलाड़ी कमाल के थे। बता दें कि स्टीव वा ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान 168 टेस्ट मैचों में 51 की औसत से 10,927 रन बनाए थे, जिनमें 32 शतक और 50 अर्धशतक शामिल थे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews