Strandja Memorial Boxing Tournament 2022 : नीतू ने जीता गोल्ड, इटैलियन बॉक्सर को दी करारी शिकस्त

Strandja Memorial Boxing Tournament 2022 : नीतू ने जीता गोल्ड, इटैलियन बॉक्सर को दी करारी शिकस्त

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बुल्गारिया के सोफिया में खेले जा रहे 73वें स्ट्रैंड्जा मेमोरियल टूर्नामेंट (strandja memorial boxing tournament 2022) में भारतीय बॉक्सर नीतू (48 किलोग्राम वर्ग) ने गोल्ड मेडल जीता है रविवार को खेले गए इस फाइनल में इटली की बॉक्सर एरिका प्रिसियानडारो को नीतू ने 5-0 से करारी शिकस्त दी।

यह भी पढ़े…Government Jobs 2022 : GAIL-SAIL में इन पदों पर निकली भर्ती, आकर्षक वेतन, जाने पात्रता और नियम

हम आपको बता दें कि नीतू (Neetu) ने मैच के दौरान अपनी लंबाई का जबरदस्त फायदा उठाते हुए एरिका पर काउंटर अटैक की बौछार कर दी वहीं पूर्व यूथ वर्ल्ड चैंपियन निखत जरीन ने भी 52 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में यूक्रेन की तेतानिया कोब से भिड़ेंगी। तेतानिया तीन बार की यूरोपियन चैंपियनशिप मेडलिस्ट रह चुकी हैं जरीन ने भी 2019 में हुए स्ट्रैंड्जा मेमोरियल टूर्नामेंट को जीता था निखत ने इंग्लैंड की चार्ली डाविजन पर और नीतू ने इटली की राब्रेटा बोनाटी पर दोनों खिलाड़ियों ने 5-0 से विजय हासिल की। इन दोनों खिलाड़ियों के सेमीफाइनल में प्रवेश करने से भारत के टूर्नामेंट में तीन पदक हो जाएंगे।

यह भी पढ़े…मुरैना : अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी किए गए ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने चंद घंटों में किया बरामद

गौरतलब है कि पिछले संस्करण में भारत ने दो मेडल जीते थे तब दीपक कुमार और नवीन बूरा ने मेडल जीता था। दीपक ने सिल्वर और नवीन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था हालांकि, इस साल पुरुष मुक्केबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा सात में से कोई पुरुष मुक्केबाज मेडल राउंड में नहीं पहुंच सका इस बार स्ट्रैंड्जा मेमोरियल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में 36 देशों के 450 बॉक्सर हिस्सा ले रहे हैं। इसमें कजाखस्तान, इटली, रूस, फ्रांस और यूक्रेन के बॉक्सर्स शामिल हैं। हाल ही में रूस ने यूक्रेन देश पर हमला कर दिया है अभी इन दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews