सुरेश रैना की कुल नेट वर्थ जानकर हैरान रह जाएंगे आप! मिस्टर आईपीएल को लग्जरी गाड़ियों का है शौक

क्या आप जानते हैं सुरेश रैना भारत के सबसे अमीर क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल हैं? सुरेश रैना की नेट वर्थ 200 से 215 करोड़ रुपए के बीच है। उन्हें मिस्टर आईपीएल के नाम से भी जाना जाता है। चलिए जानते हैं कि सुरेश रैना कितनी लग्जरी लाइफ जीते हैं और उनकी इनकम का सबसे बड़ा सोर्स क्या है।
सुरेश रैना की कुल नेट वर्थ जानकर हैरान रह जाएंगे आप! मिस्टर आईपीएल को लग्जरी गाड़ियों का है शौक

सुरेश रैना भारतीय क्रिकेटरों में सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। मिस्टर आईपीएल के नाम से वह फेमस हैं। उन्होंने लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला। इसके अलावा उन्होंने गुजरात लायंस की कप्तानी भी की। भारतीय क्रिकेट टीम में सुरेश रैना का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कई अहम मौकों पर शानदार पारियां खेलकर भारत को जिताया। न सिर्फ बल्लेबाजी से बल्कि गेंदबाजी और फील्डिंग में भी उनका एक अलग ही रुतबा था। हालांकि उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है लेकिन वह क्रिकेट से दूरी नहीं बना पाए। आज भी सुरेश रैना यंगस्टर्स को ट्रेनिंग देते हैं और भविष्य के लिए नए सितारे तैयार कर रहे हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सुरेश रैना क्रिकेट की दुनिया में कामयाबी के साथ-साथ करोड़ों की कमाई भी कर चुके हैं।

दरअसल आज सुरेश रैना अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुरादनगर से इस खिलाड़ी ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हैं। क्रिकेट की दुनिया में खूब नाम कमाने के बाद इस खिलाड़ी ने करोड़ों की कमाई भी की है। चलिए जानते हैं कि सुरेश रैना की नेट वर्थ कितनी है और उनकी इनकम के सोर्स क्या हैं। साथ ही उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल पर भी नजर डालते हैं।

कुल नेट वर्थ कितनी है?

बता दें कि सुरेश रैना की कुल नेट वर्थ 200 से 215 करोड़ रुपए के बीच आंकली गई है। एक समय ऐसा भी था जब सुरेश रैना रेलवे ग्राउंड पर सुबह 4–5 बजे ही अभ्यास करने पहुंच जाते थे। इसी मेहनत का कमाल है कि सुरेश रैना को भारत के सबसे बड़े और अमीर खिलाड़ियों में गिना जाता है। लंबे समय तक सुरेश रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए क्रिकेट खेला। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें एक सीजन में 11 करोड़ रुपए तक का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल के अंतिम सीजन तक सुरेश रैना आईपीएल से 110 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुके थे।

सबसे बड़ा इनकम सोर्स क्या है?

सुरेश रैना के सबसे बड़े इनकम सोर्स की बात करें तो वह इस समय कंट्री डोमेस्टिक क्रिकेट, विदेशी T20 लीग्स, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया प्रमोशन से सबसे ज्यादा कमाई करते हैं। साथ ही उनके कई बिजनेस वेंचर्स भी हैं जिनमें जिम, फूड, स्किनकेयर, फिटनेस और रियल एस्टेट सेक्टर शामिल हैं। इनकी वैल्यू दर्जनों करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है, जो सुरेश रैना की नेट वर्थ को तेजी से बढ़ा रही है।

लग्जरी लाइफस्टाइल भी जीते हैं

सुरेश रैना न सिर्फ बिजनेस और कमाई में आगे हैं, बल्कि वह लग्जरी लाइफस्टाइल भी जीते हैं। सुरेश रैना का दिल्ली-एनसीआर में एक आलीशान घर है जिसकी कीमत करोड़ों रुपए है। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं जिनमें पोर्शे, मर्सिडीज़ और ऑडी जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

करियर रहा बेहद शानदार

बता दें कि सुरेश रैना ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने भारत के लिए 18 टेस्ट मैच खेले हैं जिनकी 31 पारियों में 768 रन बनाए हैं। हालांकि टेस्ट में उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिला, लेकिन वनडे करियर उनका शानदार रहा है। भारत के लिए सुरेश रैना ने 226 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिनकी 194 पारियों में 5615 रन बनाए हैं। सुरेश रैना के बल्ले से 5 शतक और 36 अर्धशतक निकले हैं। वहीं T20 में उन्होंने 78 मुकाबले खेले हैं जिनकी 66 पारियों में 1605 रन बनाए हैं। सुरेश रैना के बल्ले से T20 में एक शतक और पांच अर्धशतक निकले हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews