T-20 World Cup 2024 : भारत की विराट जीत के बाद सूना हुआ क्रिकेट का मैदान, रोहित – कोहली ने किया टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास का एलान, जानिए इस मौके पर क्या कहा?

T-20 World Cup 2024 : टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। भारत ने यह साफ कर दिया की उनके ऊपर चोकर्स का दाग नहीं लगाया जा सकता। लेकिन इस जीत के साथ ही भारत के दो दिग्गज खिलाडियों ने सन्यास की घोषणा कर दी।
T-20 World Cup 2024 : भारत की विराट जीत के बाद सूना हुआ क्रिकेट का मैदान, रोहित – कोहली ने किया टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास का एलान, जानिए इस मौके पर क्या कहा?

T-20 World Cup 2024 : टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर खिताब अपने नाम किया। हालांकि एक तरफ पूरे देश में जीत की खुशी की लहर देखने को मिली तो वहीं दूसरी और क्रिकेट प्रेमियों की आँखों में नमी भी दिखाई दी। दरअसल इसका कारण था भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज, विराट कोहली और रोहित शर्मा का टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान। वर्ल्डकप ट्रॉफी जीतने के बाद दोनों खिलाडियों ने सन्यास का एलान कर दिया।

रोहित शर्मा का टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास:

दरअसल मैच के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने अपने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि, “यह मेरा आखिरी मैच था। इस मौके पर अलविदा कहना सबसे उपयुक्त है। मैंने इस ट्रॉफी के लिए बहुत मेहनत की है। इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।” रोहित ने अपने टी-20 करियर में 159 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 32.05 की औसत और 140.89 की स्ट्राइक रेट से 4,231 रन बनाए। उनके खाते में 5 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं। रोहित टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में विराट के बाद सबसे ज्यादा 1,220 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

विराट कोहली का भी संन्यास का एलान:

वहीं फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद विराट कोहली ने भी अपने संन्यास की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “यह मेरा आखिरी टी-20 मैच था, इसलिए मैंने उसी अंदाज में खेला। अब नई पीढ़ी को जिम्मेदारी संभालनी चाहिए।” बता दें कि कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में 76 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। विराट कोहली ने अपने टी-20 करियर में 125 मैच खेले, जिसमें 48.69 की औसत और 137.04 की स्ट्राइक रेट से 4,188 रन बनाए। उनके खाते में 38 अर्धशतक और एक शतक शामिल हैं।

फाइनल मैच की महत्वपूर्ण बातें:

फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रनों का लक्ष्य रखा था। विराट कोहली ने 76 रनों की शानदार पारी खेली, जिससे भारतीय टीम मजबूत स्थिति में पहुंची। दक्षिण अफ्रीका की टीम इस लक्ष्य को हासिल करने में असफल रही और भारत ने यह मुकाबला 7 रनों से जीत लिया। वहीं कोहली की इस पारी ने भारतीय टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही विराट कोहली को ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ भी चुना गया।

रोहित और विराट दोनों ही भारतीय क्रिकेट के महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। दोनों ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं और भारतीय टीम को अनेक मौकों पर जीत दिलाई है।

रोहित शर्मा: रोहित ने टी-20 में 159 मैच खेले और 4,231 रन बनाए। उन्होंने 5 शतक और 32 अर्धशतक लगाए।
विराट कोहली: विराट ने टी-20 में 125 मैच खेले और 4,188 रन बनाए। उन्होंने 38 अर्धशतक और एक शतक लगाए।

दरअसल रोहित और विराट के संन्यास के बाद भारतीय टी-20 टीम की जिम्मेदारी अब नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के कंधों पर होगी। युवा खिलाड़ियों को अब अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा और भारतीय टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की जिम्मेदारी निभानी होगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews