T20 World Cup 2024: क्या आप जानते है टी-20 वर्ल्डकप में खेलने वाले खिलाडियों को BCCI द्वारा कितनी मिलती है मैच फीस? पढ़ें यह खबर

T20 World Cup 2024: आगामी टी-20 वर्ल्डकप 2024 को लेकर बीसीसीआई ने आधिकारिक रूप से भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। जिसके बाद से ही हर तरफ टीम इंडिया के खिलाडियों को लेकर चर्चा हो रही हैं। वहीं इस क्रिकेट के माहौल में हम आपके लिए एक महत्वपूर्ण खबर लेकर आए हैं। दरअसल हम आपको बताने वाले हैं की वर्ल्डकप में खेलने वाले प्लेयर्स को बीसीसीआई द्वारा कितनी फीस दी जाती हैं।
T20 World Cup 2024: क्या आप जानते है टी-20 वर्ल्डकप में खेलने वाले खिलाडियों को BCCI द्वारा कितनी मिलती है मैच फीस? पढ़ें यह खबर

T20 World Cup 2024: मंगलवार यानि, 30 अप्रैल को, बीसीसीआई द्वारा टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई द्वारा लंबी मीटिंग के बाद आधिकारिक रूप से टीम इंडिया की स्क्वाड की घोषणा की गई। वहीं आपको बता दें कि टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में सौंपी है, वहीं टीम के उपकप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या को चुना गया है। वहीं आज इस खबर में हम यह जानने वाले हैं कि टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाले खिलाड़ियों को कितनी फीस मिलती है?

जानिए कितनी मिलती है खिलाडियों को फीस:

अक्सर एक एक क्रिकेटप्रेमी के मन में यह सवाल उठता है कि खिलाड़ियों को कितनी फीस मिलती है? वहीं एक वर्ल्डकप के इस माहौल में यह सवाल फिर से चर्चा में आएगा। जानकारी के अनुसार, एक टेस्ट मैच खेलने पर खिलाड़ियों को 15 लाख रुपए मिलते हैं। जबकि एक वनडे मैच के लिए यह राशि 6 लाख और एक टी-20 मैच के लिए 3 लाख रुपए निर्धारित किए जाते हैं।

कैसे तय होती है रकम?

दरअसल खिलाड़ियों को मिलने वाली रकम उनकी ग्रेड के अनुसार निर्धारित होती है। बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों को वार्षिक अनुबंध ऑफर करता है, जिसमें चार ग्रेड होती हैं – A+, A, B, और C। ग्रेड C में सबसे कम वेतन होता है, जो 1 करोड़ रुपये है। वहीं अनुबंधों के अनुसार, A+ में खिलाड़ियों को 7 करोड़, A में 5 करोड़, और B में 3 करोड़ रुपये मिलते हैं। यानी खिलाडियों को बीसीसीआई द्वारा सालाना सैलरी दी जाती हैं।

बीसीसीआई ही करता खर्चा:

वहीं जानकारी के अनुसार बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों को मैच के अलावा विभिन्न प्रकार के भत्ते भी प्रदान करता है। दरअसल उन्हें अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने पर मैच फीस के साथ-साथ एक अतिरिक्त भत्ता भी दिया जाता है। इसके साथ ही, आपको यह भी बता दें कि मैच के दौरान खिलाड़ियों को प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाओं का खर्चा भी बीसीसीआई ही करता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews