T20 World Cup 2024 : टी20 विश्व कप 2024 के लिए अमेरिका रवाना हुई भारतीय क्रिकेट टीम, नहीं नजर आए विराट कोहली, टीम ने तस्वीरें की शेयर

T20 World Cup 2024 : अमेरिका के लिए रवाना हुए प्लेयर्स की तस्वीरों में शुभमन गिल भी दिखाई दिए है, हालांकि वे टीम के मुख्य 15 का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन ट्रेवलिंग रिजर्व में उन्हें शामिल किया गया हैं।
T20 World Cup 2024 : टी20 विश्व कप 2024 के लिए अमेरिका रवाना हुई भारतीय क्रिकेट टीम, नहीं नजर आए विराट कोहली, टीम ने तस्वीरें की शेयर

T20 World Cup 2024 : टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का पहला बैच अमेरिका के लिए रवाना हो चुका है। दरअसल आईपीएल 2024 के बीच ही टीम इंडिया टी20 विश्व कप के लिए रवाना हो गई है, जानकारी के अनुसार इस बैच में विराट कोहली नहीं गए है। इसके साथ ही भारतीय टीम के रवाना होने की तस्वीरें सामने आईं, जिनमें कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर शिवम दुबे सहित कई खिलाड़ी नजर आए है।

We are back!

Let’s show your support for #TeamIndia 🇮🇳 pic.twitter.com/yc69JiclP8

— BCCI (@BCCI) May 25, 2024

मुख्य खिलाड़ियों की उपस्थिति देखी गई:

दरअसल अमेरिका के लिए रवाना हुए प्लेयर्स की तस्वीरों में शुभमन गिल भी दिखाई दिए है, हालांकि वे टीम के मुख्य 15 का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन ट्रेवलिंग रिजर्व में उन्हें शामिल किया गया हैं। इसके साथ ही तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज और भारतीय टीम के स्टार बैट्समैन सूर्यकुमार यादव भी टीम के साथ अमेरिका के लिए रवाना हुए। हालांकि, विराट कोहली टीम के साथ इन तस्वीरों में नहीं दिखाई दिए, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह पहले बैच के साथ अमेरिका नहीं गए।

टी20 विश्व कप का प्रारंभ

आपको जानकारी दे दें कि टी20 विश्व कप की शुरुआत 1 जून से हो रही है, लेकिन भारतीय समय के रूप में इसे देखें तो टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 2 जून को अमेरिका और कनाडा के बीच खेला जाना है। वहीं भारतीय टीम की बात करें तो टीम अपने मैच की शुरुआत 5 जून, यानी बुधवार से करेगी। भारतीय टीम को ग्रुप-ए में रखा गया है। वहीं टीम का पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ होने वाला है। जबकि टीम दूसरा मैच 9 जून, रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है।

हालांकि आज आईपीएल 2024 का फाइनल खेला जाएगा। लेकिन इस फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों में टी20 विश्व कप के लिए चयनित भारतीय टीम के खिलाडी नहीं दिखाई देंगे। दरअसल दोनों ही टीमों में से किसी भी खिलाडी को वर्ल्डकप के लिए चयनित 15 खिलाडियों में जगह नहीं दी गई है। हालांकि कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह को बतौर रिजर्व प्लेयर रखा गया है।

टीम के खिलाड़ियों के लिए एक कड़ी चुनौती:

वहीं टी-20 वर्ल्डकप के इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ियों को एक कड़ी चुनौती से गुजरना पड़ सकता है क्योकि हाल ही में सभी खिलाडी 2024 का हिस्सा थे ऐसे में वर्ल्डकप के लिए तैयारी करने के लिए उन्हें काफी कम समय मिला है। हालांकि अब देखना होगा कि भारतीय टीम किस प्रकार से और किस रणनीति से इस टी – 20 वर्ल्डकप में उतरेगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews