T20 World Cup 2024 : बारिश ने तोडा पाकिस्तान का दिल, सुपर 8 से बाहर हुई टीम, USA ने रचा इतिहास

T20 World Cup 2024 : टी20 विश्व कप 2024 का रोमांचक मुकाबला जो संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) और आयरलैंड के बीच होने वाला था, बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। लेकिन इस घटनाक्रम का प्रभाव सीधे तौर पर पाकिस्तान की टीम पर पड़ा, जिससे वह सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो गई है। दरअसल इस मैच का इंतजार पाकिस्तान क्रिकेट फैंस बेसब्री से कर रहे थे। लेकिन बारिश ने सभी फैंस का दिन तोड़ दिया।
T20 World Cup 2024 : बारिश ने तोडा पाकिस्तान का दिल, सुपर 8 से बाहर हुई टीम, USA ने रचा इतिहास

T20 World Cup 2024 : फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में 14 जून को अमेरिका और आयरलैंड के बीच होने वाला मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। मैच शुरू करने के लिए लगभग साढ़े तीन घंटे तक इंतजार किया गया, लेकिन खराब आउटफील्ड और लगातार हो रही बारिश ने मैच को बिना टॉस के ही रद्द करने पर मजबूर कर दिया। इस रद्द मैच के परिणामस्वरूप दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला, जिससे यूएसए की टीम पांच अंकों के साथ सुपर-8 में प्रवेश कर गई, जबकि पाकिस्तान की टीम सुपर-8 की रेस से बाहर हो गई।

अमेरिका (USA) ने रचा इतिहास:

दरअसल टी20 विश्व कप के इतिहास में यह सातवीं बार है जब कोई एसोसिएट नेशन सुपर-8 में पहुंचा है। इससे पहले की बात की जाए तो 2009 में आयरलैंड, 2014 में नीदरलैंड्स, 2016 में अफगानिस्तान, 2021 में नामीबिया, 2021 में स्कॉटलैंड और 2022 में नीदरलैंड्स ने यह कारनामा किया था। वहीं यह उपलब्धि यूएसए के क्रिकेट इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके विकास को दर्शाता है।

ग्रुप ए से क्वालीफाई करने वाली टीमें:

जानकारी दे दें कि अमेरिका और आयरलैंड के मैच के रद्द हो जाने से अब पाकिस्तान के साथ-साथ आयरलैंड और कनाडा की टीम भी सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो गई। वहीं अब ग्रुप ए से भारत और यूएसए ने अगले राउंड यानी सुपर-8 में क्वालीफाई कर लिया है। दरअसल अब तक कुल छह टीमें सुपर-8 में क्वालीफाई कर चुकी हैं, जिनमें भारत, यूएसए, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। बांग्लादेश और इंग्लैंड भी बाकी दो टीमों के रूप में क्वालीफाई कर सकते हैं।

फ्लोरिडा में लगातार बारिश:

दरअसल फ्लोरिडा के कई क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। लॉडरहिल क्षेत्र, जहां सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम, भी इनमें शामिल है। आपको जानकारी दे दें कि इसी मैदान पर अब भारत बनाम कनाडा और पाकिस्तान बनाम आयरलैंड का मुकाबला भी खेला जाएगा। हालांकि खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण बाकी तीनों मैच भी बारिश के कारण रद्द होने की संभावना है।

फ्लोरिडा में जारी बारिश और खराब मौसम के कारण ग्रुप ए के बाकी मैचों पर भी असर पड़ सकता है। अगर बारिश जारी रही, तो यह न केवल खिलाड़ियों के लिए मुश्किलें बढ़ाएगा बल्कि आयोजकों के लिए भी चुनौतीपूर्ण साबित होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews