T20 World Cup 2024 : आज खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला, क्या 2022 की हार का बदला ले पाएगी भारतीय टीम?

T20 World Cup 2024 : प्रोविडेंस स्टेडियम, गयाना में गुरुवार को यानी आज शाम 6 बजे (IST) भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
T20 World Cup 2024 : आज खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला, क्या 2022 की हार का बदला ले पाएगी भारतीय टीम?

T20 World Cup 2024 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल आज शाम 6 बजे (IST) भारत और इंग्लैंड के बीच प्रोविडेंस स्टेडियम, गयाना में खेला जाएगा। दरअसल इस महत्वपूर्ण मुकाबले का रोमांच देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। एक तरफ भारत है जो की अब तक इस वर्ल्डकप में अजेय रही है और दूसरी ओर इंग्लैंड की जबरदस्त फॉर्म इस मैच से पहले दर्शकों में एक उत्साह भर रही हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में तोडा था भारतीय टीम का सपना:

दरअसल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला इंग्लैंड से हुआ था, जिसमें भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा था। विराट कोहली के अर्धशतक और हार्दिक पांड्या के 63 रनों की बदौलत भारतीय टीम ने 168 रन बनाए थे। हालांकि, इंग्लैंड के जोस बटलर और एलेक्स हेल्स की धमाकेदार बल्लेबाजी के आगे भारतीय गेंदबाज टिक नहीं पाए और इंग्लैंड ने 10 विकेट से मैच जीतकर भारत का फाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ दिया था।

भारतीय टीम के पास आज मौका:

वहीं अब, 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड एक बार फिर सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है और पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों को हराकर अपनी ताकत दिखाई है। वहीं, इंग्लैंड की टीम भी शानदार फॉर्म में है और उन्होंने अमेरिका और ओमान के खिलाफ ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया है।

मैच डिटेल्स:

दूसरा सेमीफाइनल: भारत vs इंग्लैंड
तारीख: 27 जून
स्थान: प्रोविडेंस स्टेडियम, गयाना
टॉस: 7:30 PM (IST)
मैच की शुरुआत: 8:00 PM (IST)

मौसम की जानकारी:

जानकारी के अनुसार गयाना में 27 जून को 46% बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक दिनभर बादल छाए रहेंगे और इसके साथ ही तूफान की आशंका 28% जताई जा रही है। ऐसे में मौसम भी मैच में अहम भूमिका निभा सकता है।

पिच रिपोर्ट:

दरअसल प्रोविडेंस स्टेडियम की पिच धीमी है और स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना ज्यादा करेगी, क्योंकि रात के समय ओस का असर भी देखने को मिल सकता है। इस मैदान पर उच्चतम स्कोर 183 है, लेकिन पिछले 5 मुकाबलों में 5 बार टीमें ऑलआउट हो चुकी हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews