T20 World Cup 2024: यह साल क्रिकेट प्रेमियों के लिए रहेगा खास, जानें कैसे T20 World Cup 2024 का फ्री में ले सकेंगे मजा

आईपीएल 2024 का फाइनल 26 मई को खेला जाएगा। जानकारी दे दें कि इसके चार दिन बाद, 1 जून से ही टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत होगी। इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज में यह टूर्नामेंट आयोजित होगा।
T20 World Cup 2024: यह साल क्रिकेट प्रेमियों के लिए रहेगा खास, जानें कैसे T20 World Cup 2024 का फ्री में ले सकेंगे मजा

T20 World Cup 2024: यह साल क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक जबरदस्त और यादगार साल रहने वाला है। दरअसल इस साल जून में T20 World Cup खेला जाना हैं। जिसके चलते सभी क्रिकेटप्रेमियों में जमकर उत्साह देखा जा रहा हैं। हालांकि अभी भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) का रोमांचक सीजन चल रहा है। दरअसल यह आईपीएल का 17वां सीजन है। वहीं इस सीजन में अब तक काफी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। लेकिन आईपीएल के साथ-साथ सभी फैंस की नजरें आगामी टी-20 विश्वकप पर भी टिकी हुई हैं।

1 जून से ही टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत:

आपको बता दें कि आईपीएल 2024 का फाइनल 26 मई को खेला जाएगा। जानकारी दे दें कि इसके चार दिन बाद, 1 जून से ही टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत होगी। इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज में यह टूर्नामेंट आयोजित होगा। वहीं इसे लेकर अधिकांश देशों ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। टीम इंडिया का भी ऐलान हो चुका है। वहीं जैसे-जैसे यह वर्ल्डकप करीब आ रहा है वैसे-वैसे क्रिकेट फैंस में उत्सुकता बढ़ रही है। वहीं लोगों के मन में यह सवाल उठ रहे है की कैसे हम आगामी वर्ल्डकप को अपने मोबाइल फोन पर लाइव देख सकेंगे, तो चलिए इस खबर में जानते हैं।

फ्री में देख सकेंगे टी20 वर्ल्ड कप 2024:

दरअसल इस बार क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है कि वे टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने मोबाइल पर मुफ्त में देख सकेंगे। जानकरी के अनुसार डिजनी प्लस हॉटस्टार ने टी20 वर्ल्ड कप की मुफ्त स्ट्रीमिंग करने का निर्णय लिया है। डिजनी प्लस हॉटस्टार ने जानकारी जारी की है कि यह विश्व कप की लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल पर मुफ्त उपलब्ध रहेगी। हालांकि यदि आप बड़ी स्क्रीन पर मैच देखना चाहते हैं, तो आपको सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी। जबकि टूर्नामेंट का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर भी होगा।

9 जून को भारत-पाकिस्तान का महा मुकाबला:

वहीं आपको बता दें कि भारत इस अभियान की शुरुआत 5 जून से करेगा। जानकारी दे दें कि टीम इंडिया का ऐलान 30 अप्रैल को हुआ था, जिसमें रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया था। टोटल 19 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। इनमें से चार खिलाड़ियों को रिजर्व में रखा गया है, जबकि 15 खिलाड़ियों को मुख्य टीम में शामिल किया गया है। भारत का पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ होगा। उसके बाद, 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ महा मुकाबला होगा, जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews