T20 World Cup 2024 : 11 सालों का लंबा इंतजार क्या इस बार होगा खत्म? पिछले 10 ICC टूर्नामेंट में भारत के हाथ लगी निराशा, यहां पढ़ें भारत का ICC टूर्नामेंट का पूरा सफर

T20 World Cup 2024 : भारतीय टीम 27 जून को इंग्लैंड के सामने टी-20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेगी। यह भारत का 11वां ICC टूर्नामेंट है और 10वीं बार भारतीय टीम ने नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की की है।
T20 World Cup 2024 : 11 सालों का लंबा इंतजार क्या इस बार होगा खत्म? पिछले 10 ICC टूर्नामेंट में भारत के हाथ लगी निराशा, यहां पढ़ें भारत का ICC टूर्नामेंट का पूरा सफर

T20 World Cup 2024 : भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर से ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में अपनी जगह बना ली है। दरअसल भारतीय टीम 27 जून को इंग्लैंड के सामने टी-20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेगी। वहीं भारत की बात करें तो 2013 के बाद से, यह भारत का 11वां ICC टूर्नामेंट है और 10वीं बार भारतीय टीम ने नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की की है। बावजूद इसके, 2014 से अब तक भारत कोई भी ICC ट्रॉफी नहीं जीत सका है। हालांकि एक बार फिर भारतीय टीम और भारत के क्रिकेट प्रेमियों को इस ट्रॉफी का इंतजार हैं। चलिए आज इस खबर में हम आपको बताते हैं कि भारतीय टीम कितनी बार ट्रॉफी के करीब आने के बाद मैच हारी है।

टी-20 वर्ल्ड कप 2007 के बाद से निराशा लगी हाथ:

दरअसल 2007 में भारत ने पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीता था, जब टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 5 रन से हराया था। लेकिन इसके बाद से भारतीय टीम ने 7 और टी-20 वर्ल्ड कप खेले हैं। हालांकि इसमें 3 बार टीम ने सेमीफाइनल और फाइनल तक का सफर तय भी किया, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी।

2014 टी-20 वर्ल्ड कप:

दरअसल 2014 के टी-20 वर्ल्ड कप में, भारत ने सेमीफइनल में जगह बनाई थी और शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में हराया था, लेकिन फाइनल में एक बार फिर टीम को निराशा का सामना करना पड़ा और श्रीलंका से टीम हार गई। जबकि इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन फाइनल में श्रीलंका की टीम ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया।

2016 टी-20 वर्ल्ड कप:

इसके बाद 2016 में अपने घरेलू मैदान पर टीम नॉकआउट चरण में पहुंची, लेकिन वेस्टइंडीज से सेमीफाइनल में हार गई। यह हार भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत ही निराशाजनक थी, क्योंकि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था।

वनडे वर्ल्ड कप में 2011 के बाद से कामयाबी का इंतजार:

दरअसल भारत ने आखिरी बार 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था। वहीं इससे 28 साल पहले, यानी 1983 में टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप जीता था, तब वेस्टइंडीज और 2011 में श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी जीती थी। लेकिन इसके बाद से ही भारतीय टीम ने 3 और वनडे वर्ल्ड कप खेले, हालांकि भारत हर बार नॉकआउट चरण में पहुंचा, लेकिन खिताब जीतने में नाकाम रहा।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 और 2023:

जानकारी दे दें कि 2021 और 2023 में, भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी हार का सामना किया। इन हारों ने भारतीय टीम के मानसिकता पर गहरा असर डाला। पिछले 10 सालों में, भारत ने 10 ICC टूर्नामेंट गंवाए हैं। हालांकि अब देखना यह है कि क्या इस बार टीम इंडिया ट्रॉफी का इंतजार खत्म कर पाएगी या नहीं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews