T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने नहीं मिलाया सलमान आगा से हाथ, नो हैंडशेक पॉलिसी जारी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कोलंबो स्टेडियम पर भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले टॉस के समय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया। यह नो हैंडशेक पॉलिसी 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद से जारी है।
IND Vs PAK Match

कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का भारत-पाकिस्तान मुकाबला शुरू होने से पहले ही एक अहम सवाल का जवाब मिल गया। टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया और उन्हें पूरी तरह से इग्नोर किया। यह दोनों टीमों के बीच T20 वर्ल्ड कप में 9वां मुकाबला है।

टॉस सेरेमनी के दौरान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान की तरफ देखा तक नहीं। दोनों कप्तानों ने टॉस प्रेजेंटर से बातचीत की और सीधे अपने-अपने डगआउट की ओर चले गए। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

पहलगाम हमले के बाद से नो हैंडशेक पॉलिसी

साल 2025 में एशिया कप के दौरान पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने का प्रोटोकॉल शुरू किया था। उस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले हुए थे और तीनों बार भारतीय टीम ने यह पॉलिसी जारी रखी थी।

इस नीति को केवल सीनियर टीम ने ही नहीं बल्कि भारतीय जूनियर टीम ने भी फॉलो किया था। अब टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया के कप्तान ने उसी परंपरा को आगे बढ़ाया है।

मैच से पहले आगा का बयान

IND vs PAK मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हैंडशेक को लेकर सवाल पूछा गया था। इस पर उन्होंने कहा था कि क्रिकेट को खेल भावना के साथ खेला जाना चाहिए। आगा ने यह भी कहा कि उनकी व्यक्तिगत राय शायद मायने नहीं रखती, लेकिन क्रिकेट उसी तरीके से खेला जाना चाहिए जिस तरह से इसे हमेशा खेला जाना चाहिए था।

“क्या करना है, यह तय करना उन पर निर्भर है।”- सलमान अली आगा, पाकिस्तान के कप्तान

जब सूर्यकुमार यादव से इस मुद्दे पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि इसे मैच के समय पर छोड़ दीजिए और मैच से पहले सबको पता चल जाएगा।

क्रिकेट फैंस में गजब का उत्साह

जब भी भारत और पाकिस्तान की टीमें क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होती हैं, तब दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों में अपार उत्साह देखने को मिलता है। कोलंबो में खेले जा रहे इस हाई वोल्टेज मुकाबले में भी स्टेडियम खचाखच भरा हुआ है और दोनों टीमों के सपोर्टर्स जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिहाज से बेहद अहम है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews