अब T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने वाली एक और टीम बनी नामीबिया, यहां जानिए कब से शुरू होगा टूर्नामेंट

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नामीबिया की टीम ने भी क्वालीफाई कर लिया है। बता दें कि T20 वर्ल्ड कप इस बार भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। दोनों देश संयुक्त रूप से इसकी मेजबानी कर रहे हैं। अब तक 16 टीमों ने इसके लिए क्वालीफाई कर लिया है।
अब T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने वाली एक और टीम बनी नामीबिया, यहां जानिए कब से शुरू होगा टूर्नामेंट

T20 वर्ल्ड कप 2026 में एक और टीम जुड़ गई है। बता दें कि अब नामीबिया की टीम ने भी इस बड़े टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारत और श्रीलंका द्वारा इस भव्य टूर्नामेंट की संयुक्त रूप से मेजबानी की जाएगी। अब इस बड़े टूर्नामेंट में मात्र 4 महीने का समय रह गया है। ऐसे में अभी से इस टूर्नामेंट को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं अब नामीबिया की टीम इस टूर्नामेंट में क्वालीफाई करने वाली 16वीं टीम बन चुकी है। अफ्रीका रीजनल क्वालीफायर्स के सेमीफाइनल मुकाबले में नामीबिया की टीम ने तंजानिया को हराकर यह जगह पक्की की है।

सेमीफाइनल मुकाबले में नामीबिया की टीम ने तंजानिया को 63 रनों से हराया और वर्ल्ड कप के इस भव्य टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की कर ली। अभी अफ्रीकी टीम का एक और स्लॉट T20 वर्ल्ड कप में बाकी है। इस जगह के लिए दो टीमों के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। बता दें कि जिंबाब्वे और केन्या की टीम इस स्लॉट के लिए आपस में लड़ रही है।

तीन बार T20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया

अब जिंबाब्वे और केन्या की टीम के बीच दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में यह तय किया जाएगा कि कौन सी टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई करेगी। इससे पहले नामीबिया की टीम ने तीन बार T20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया था। अब नामीबिया की टीम चौथी बार T20 वर्ल्ड कप खेलेगी। बता दें कि इससे पहले 2021, 2022 और 2024 के वर्ल्ड कप में नामीबिया की टीम खेलती हुई दिखाई दी थी, हालांकि टीम सुपर-8 तक भी नहीं पहुंच पाई। लेकिन वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में नामीबिया की टीम कभी भी उलटफेर करने के लिए जानी जाती है।

कुल 16 टीमों ने इसके लिए क्वालीफाई कर लिया

हालांकि अब तक कुल 16 टीमों ने इसके लिए क्वालीफाई कर लिया है लेकिन टूर्नामेंट में मात्र 20 टीमें ही हिस्सा लेंगी। बता दें कि अब एशिया और ईस्ट पैसिफिक क्वालीफायर राउंड खेला जाएगा, जिनमें आखिरी 4 टीमें T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई करेंगी। बता दें कि अब इन टीमों के बीच 8 अक्टूबर से क्वालीफायर राउंड शुरू होगा, जिनमें जापान, कुवैत, मलेशिया, नेपाल, ओमान, पापुआ न्यू गिनी, कतर, सिंगापुर और यूएई की टीमें आपस में भिड़ेंगी।

7 फरवरी से शुरू होगा T20 वर्ल्ड कप 2026

हालांकि वर्ल्ड कप 2026 में क्वालीफाई करने वाली टीमों पर नजर डाली जाए तो इनमें भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, आयरलैंड, कनाडा, नीदरलैंड्स, इटली और नामीबिया की टीमें शामिल हैं। इटली की टीम पहली बार T20 वर्ल्ड कप खेल रही है। बता दें कि T20 वर्ल्ड कप 2026, 7 फरवरी से शुरू होगा, जो 8 मार्च तक खेला जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews