Team India Victory Parade : टीम इंडिया की Victory Parade में उमड़ा फैंस का सैलाब, 16 घंटे तक चला भारत की जीत का जश्न, तस्वीरों में देखें यह अद्भुत पल

Team India Victory Parade : टी 20 वर्ल्डकप 2024 में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम का स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों के स्वागत में सड़कों पर उमड़े हजारों लोग, विक्ट्री परेड में शामिल हुए लाखों फैंस और वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित भव्य सम्मान समारोह ने इस जीत को और भी यादगार बना दिया।
Team India Victory Parade : टीम इंडिया की Victory Parade में उमड़ा फैंस का सैलाब, 16 घंटे तक चला भारत की जीत का जश्न, तस्वीरों में देखें यह अद्भुत पल

Team India Victory Parade : 4 जुलाई 2024 भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक यादगार दिन बन गया जब टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद घर वापसी की। हालांकि 29 जून को भारत की ऐतिहासिक जीत ने भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया। लेकिन 2007 के बाद दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतकर लाने के बाद भारतीय फैंस में भारी उत्साह देखा गया। दरअसल दिल्ली से मुंबई तक 16 घंटे तक चलने वाले इस जश्न में फैंस ने अपने प्रिय खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया।

दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

दरअसल टीम इंडिया जब बारबाडोस से लौटकर सुबह 6:10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी, तो फैंस ने सभी खिलाडियों का जोरदार स्वागत किया। खिलाड़ियों को धन्यवाद करने के लिए हजारो की संख्या में फैंस एयरपोर्ट और होटल के बाहर नजर आए। पूरे देश में जीत की खुशी का माहौल दिखाई दिया था।

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

वहीं एयरपोर्ट से सीधा टीम इंडिया होटल रवाना हुई और फिर वहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई दी और उनके उत्साह की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने टीम की जीत को पूरे देश की जीत बताया और कहा कि यह ट्रॉफी प्रत्येक भारतीय का गर्व है।

मुंबई में भव्य स्वागत

इसके बाद टीम जब मुंबई पहुंची तो मरीन ड्राइव पर फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली। दरअसल हर तरफ फैंस भारत के खिलाडियों का जोश बढ़ाते नजर आए। फैंस में इतना उत्साह देखा गया कि बारिश में भी 6 घंटे तक फैंस इंतजार करते रहे। वहीं इस जश्न का समापन रात 10 बजे हुआ। इस दौरान मुंबई की सड़कों पर उमड़े फैंस ने दिल खोलकर अपनी टीम का स्वागत किया।

फैंस की भावनाएं

दरअसल 16 घंटे लंबे सेलिब्रेशन के दौरान कुछ फैंस की तबीयत बिगड़ गई और कुछ घायल हो गए। मुंबई पुलिस के अनुसार, 10 फैंस को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से दो को भर्ती करना पड़ा। एक को फ्रैक्चर और दूसरे को सांस लेने में परेशानी हुई है। यह दर्शाता है कि फैंस की भावनाएं कितनी गहरी और ईमानदार थीं।

इसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में BCCI ने वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया। वहीं इस मौके पर बोर्ड के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह ने टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews