टेनिस खिलाड़ी Roger Federer ने लिया संन्यास, इस दिन खेलेंगे आखरी मैच

टेनिस खिलाड़ी Roger Federer ने लिया संन्यास, इस दिन खेलेंगे आखरी मैच

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। टेनिस के सबसे सफलतम और महान खिलाड़ियों में गिने जाने वाले रोजर फेडरर (Roger Federer) ने अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया है। उनके संन्यास की घोषणा से फैंस काफी हैरान नजर आ रहे हैं। रोजर फेडरर ने ट्वीट के जरिए अपने संन्यास की जानकारी फैंस को दी है। उन्होंने ग्रैंड स्लैम और एटीपी में खेलने से संन्यास लेने का फैसला लिया है। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने आखिरी मैच की जानकारी भी फैंस को दी है।

अगले हफ्ते लंदन में एटीपी इवेंट में होने वाले लेवर कप में रोजर फेडरर हिस्सा लेने वाले हैं। 41 साल की उम्र में उन्हें ऐसा लग रहा है कि अब संन्यास लेने का समय आ गया है। 23 से 25 सितंबर तक लेवर कप होने वाला है जिसमें रोजर खेलते दिखाई देंगे। सोशल मीडिया पर शेयर की हुई पोस्ट में उन्होंने कहा कि मैं 41 साल का हो गया हूं 24 साल में 15 सौ से ज्यादा मैच खेल चुका हूं। टेनिस ने मेरे साथ उदारता पूर्वक व्यवहार किया है और अब प्रतिस्पर्धी करियर के अंत के समय को पहचानने का वक्त आ गया है।

Must Read- उज्जैन: शराब के नशे में मदमस्त होकर पार्टी कर रहे थे विद्युत मंडल कर्मचारी, वायरल हुआ वीडियो

रोजर फेडरर के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वह आखिरी बार 2021 में फ्रेंच ओपन में नजर आए थे। 3 सालों से वह लगातार चोट से जूझ रहे हैं। लगातार हो रही चोट भी उनके रिटायरमेंट के पीछे की बड़ी वजह हो सकती है। 2003 में उन्होंने पहला ग्रैंड स्लैम जीता था। इसके बाद 6 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 8 विंबलडन, 5 यूएस और 1 फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम कर चुके हैं। आखिरी ग्रैंड स्लैम उन्होंने 2018 में ऑस्ट्रेलिया ओपन के दौरान जीता था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews