अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच हुआ रद्द, 26 साल बाद बिना गेंद डाले कोई मैच हुआ रद्द

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच जो कि ग्रेटर नोएडा स्टेडियम में खेला जाने वाला था, उसे पांचवे दिन रद्द कर दिया गया हैं। इसकी जानकारी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दी है।
अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच हुआ रद्द, 26 साल बाद बिना गेंद डाले कोई मैच हुआ रद्द

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ग्रेटर नोएडा स्टेडियम में खेला जाने वाला एकमात्र टेस्ट मैच भारी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। दरअसल मैच के पांचों दिनों में बारिश इतनी अधिक रही कि एक भी गेंद फेंकने का मौका नहीं मिल सका। वहीं इसके चलते एकमात्र टेस्ट मैच को निरस्त करना पड़ा। हालांकि क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारतीय धरती पर बिना गेंद डाले ही टेस्ट मैच रद्द कर दिया गया हो।

वहीं अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने पुष्टि की कि “ग्रेटर नोएडा में लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते पांचवें और आखिरी दिन का खेल भी रद्द करना पड़ा।” दरअसल आपको जानकारी दे दें कि अफगानिस्तान टीम इस दौरे से नाराज नजर आई है। जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान की टीम को ग्रेटर नॉएडा में टेस्ट मैथ नहीं खेलना था, लेकिन मजबूरी में उन्हें यहां मैच खेलना पड़ा था।

ऐसा पहला मौका जब भारतीय सरजमीं पर कोई टेस्ट मैच बिना गेंद डाले हुआ रद्द

दरअसल टेस्ट क्रिकेट के 146 साल के लंबे इतिहास में ऐसा पहला मौका है जब भारतीय सरजमीं पर कोई टेस्ट मैच बिना एक भी गेंद डाले रद्द कर दिया गया है। हालांकि भारतीय स्टेडियम अपनी बेहतरीन जल-निकासी व्यवस्था और मौसम की अनुकूलता के लिए जाना जाता हैं। लेकिन इस बार अधिक बारिश के चलते मैच कराना संभव नहीं हो पाया। वहीं अब तक कुल 8 बार ऐसा देखने को मिला है कि किसी टेस्ट मैच को बिना गेंद फेंके रद्द करना पड़ा हो।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी दी सूचना

वहीं मैच रद्द होने की घोषणा न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड, जिसे “ब्लैककैप्स” के नाम से भी पहचाना जाता है, ने अपने सोशल मीडिया पर दी। दरअसल अपने आधिकारिक बयान में बोर्ड ने कहा, “नोएडा में लगातार बारिश और खराब मौसम के चलते मैच अधिकारियों ने मैच को रद्द करने का फैसला किया है।” अब न्यूजीलैंड की टीम 14 सितंबर को श्रीलंका के लिए निकलेगी, जहां वे आने वाले टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटेंगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews