भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच आज, यहां जानिए कैसी रहेगी आज की पिच

आज भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगा। इस खबर में हम आपको आज की पिच के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जानिए कैसी रहेगी आज चेन्नई की पिच।
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच आज, यहां जानिए कैसी रहेगी आज की पिच

आज भारत और बांग्लादेश पहले टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगे। दरअसल यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के लिए बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण बताई जा रही है। दरअसल बांग्लादेश के खिलाफ दोनो मुकाबले जीतने के बाद भारत के लिए WTC के फाइनल का रास्ता और आसान हो जाएगा।

जानकारी के अनुसार भारत को 10 मैचों में से मात्र 5 मुकाबले जीतना हैं । ऐसे में बांग्लादेश के साथ इस जीत से भारत WTC के फाइनल का प्रबल दावेदार बन जाएगा। हालांकि बांग्लादेश के बाद भारत ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ भिड़ेगा।

बांग्लादेश को हराना इतना आसान नहीं

वहीं हम अगर आज के मुकाबले पर नजर डालें तो भारत के लिए बांग्लादेश को हराना इतना आसान नहीं होगा। दरअसल हाल ही में बांग्लादेश ने रिकॉर्ड बनाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती थी। ऐसे भारत के सामने भी यह सीरीज एक कड़ी चुनौती होगी। हालांकि भारतीय टीम के लिए घर में सीरीज खेलना एक बड़ा फायदा हो सकता है। इसके साथ ही भारत की अनुभवी गेंदबाजी बांग्लादेश के बल्लेबाजों को परेशान कर सकती हैं।

जानिए कैसी रहेगी आज की पिच?

बता दें कि आज का यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक में होने वाला है। दरअसल इस मैदान पर लाल मिट्टी की पिच पर यह मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में इस तरह की सतह पर न सिर्फ स्पिनर्स को मदद मिलेगी बल्कि यहां तेज गेंदबाजों का भी बोलबाला देखने को मिलेगा। हालांकि कुछ समय क्रीज पर बिताने के बाद बल्लेबाजी करना आसान हो जाएगा। आज के मैच में स्विंग और अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही मैच आगे बढ़ने पर स्पिनर्स की भी भूमिका बढ़ जाएगी।

पहले टेस्ट मैच के लिए भारत और बांग्लादेश की टीम:

बांग्लादेश की टीम: नजमुल हसन शांटो (कप्तान), शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, जाकेर अली, तस्किन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राना, तैजुल इस्लाम, महमदुल हसन जॉय, नईम हसन और खालेद अहमद।

भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews