कल से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मुकाबला, ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेईंग 11 का ऐलान

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मुकाबला कल से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार सुबह 5:00 बजे से शुरू होगा। इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की ओर से प्लेईंग 11 का ऐलान कर दिया गया है।
कल से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मुकाबला, ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेईंग 11 का ऐलान

कल से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच खेला जाने वाला यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 5:00 से शुरू होगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस मैच के लिए टीम की प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया गया है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव किए हैं।

दरअसल ऑस्ट्रेलिया ने जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड को मौका दिया है, जबकि टीम में नाथन मैकस्वीनी की जगह सैम कोंस्टास डेब्यू करने जा रहे हैं। वहीं टीम में ट्रेविस हेड का भी नाम शामिल है।

भारतीय टीम में कोई बदलाव की संभावना नहीं

पिछले मैच में ट्रेविस हेड चोटिल हो गए थे, हालांकि अब वे पूरी तरह फिट है, जिसके चलते मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल रहेंगे। जबकि भारतीय टीम इस मैच में बिना कोई बदलाव के उतर सकती है। हालांकि पहले कुछ खबरें आ रही थी, कि टीम में एक अतिरिक्त स्पिनर्स को जोड़ा जा सकता है। लेकिन अभी तक इसे लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जबकि मेलबर्न में खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच में भारतीय बैटिंग ऑर्डर में भी बदलाव की संभावनाएं कम नजर आ रही है। टीम में केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल के साथ ही ओपनिंग बल्लेबाजी की शुरुआत कर सकते है, जबकि रोहित शर्मा मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए दिख सकते हैं। हालांकि शुभमन गिल का नंबर बदला जा सकता है, लेकिन अभी तक इसे लेकर भी टीम की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पहुंचने की उम्मीद बरकरार

5 मैचों की इस सीरीज में दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर है। भारत ने पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया को 295 को रनों से हराया था, जबकि दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया था। वहीं तीसरा मुकाबला दोनों टीमों के बीच में ड्रा रहा था। अब मेलबर्न में खेला जाने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमों को यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। भारत को ऑस्ट्रेलिया के साथ अब दोनों मुकाबले जीतना जरूरी है, जिससे उसकी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रहे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews