कल होगा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानिए किसे मिल सकता है मौका!

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान रविवार को किया जा सकता है। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम 22 जनवरी से T20 सीरीज की शुरुआत करेगी।
कल होगा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानिए किसे मिल सकता है मौका!

इंग्लैंड और भारत के बीच 22 जनवरी से पांच T20 मैचों और तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू होगी। वहीं, इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान रविवार को किया जा सकता है। हालांकि, वनडे टीम का ऐलान T20 सीरीज के बाद हो सकता है। दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज काफी मायनो में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज की टीम का ऐलान एक साथ किया जा सकता है। वनडे सीरीज की टीम में उन खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है जो चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे।

इन खिलाडियों को मिल सकता हैं मौका

दरअसल, भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से 5 T20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इस टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी जा सकती है। टीम में हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ को शामिल किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज में शामिल नहीं किया जाएगा। दरअसल, बुमराह और केएल राहुल को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आराम दिया जा सकता है। जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम लगभग चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में तय माना जा रहा है।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कब होगा टीम का ऐलान

वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी जल्द किया जा सकता है। दरअसल, आईसीसी की ओर से सभी देशों को 12 जनवरी की रात 12 बजे से पहले अपनी टीमों का ऐलान करना है। हालांकि, रविवार को बीसीसीआई केवल T20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर सकती है, जबकि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बीसीसीआई आईसीसी से अधिक समय मांग सकती है। आईसीसी ने इस डेडलाइन को 5 हफ्तों के लिए बढ़ा दिया है। इसके साथ ही, टीम में बाद में भी बदलाव किए जा सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews