IPL Records: आईपीएल में इन 3 खिलाड़ियों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, शानदार रनों के साथ चटकाए हैं विकेट्स

IPL Records

IPL Records: आईपीएल यानी कि इंडियन प्रीमियर लीग लोगों के बीच काफी चर्चा में रहता है। इसके हर सीजन में खिलाड़ियों को कई सारे रिकॉर्ड्स बनाते हुए देखा जाता है। हर सीजन में एक न एक खिलाड़ी ऐसा होता ही है जो अपने परफॉर्मेंस से सभी को हैरान कर देता है।

आईपीएल के मैच के दौरान कई खिलाड़ी ऐसे रिकॉर्ड्स बना देते हैं, जो हमेशा के लिए इतिहास में दर्ज हो जाते हैं। इन्हें तोड़ पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती। वहीं कुछ खिलाड़ी पहले बनाए गए रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए भी दिखाई देते हैं और नए रिकॉर्ड कायम करते हैं। चलिए आज हम आपको ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ ढेर सारे विकेट भी चटकाए हैं।

रन और विकेट का रिकॉर्ड

हम जिन खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं उन्होंने आईपीएल के दौरान 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं और डेढ़ सौ से ज्यादा विकेट भी चटकाए हैं। भारत के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम भी इसमें शामिल है।

रवींद्र जडेजा

रविंद्र जडेजा ने आईपीएल में 2692 रन बनाए। वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। रन बनाने के साथ उन्होंने 152 विकेट भी लिए हैं।

ड्वेन ब्रावो

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो विकेट लेने के मामले में रविंद्र जडेजा से आगे हैं। आईपीएल करियर में उन्होंने 183 विकेट चटकाए हैं और 1560 रन बनाए हैं।

सुनील नरेन

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले स्पिनर सुनील नरेन आईपीएल में 163 विकेट चटका चुके हैं। इसी के साथ उन्होंने 1046 रन बनाए हैं। ड्वेन और नरेन वेस्टइंडीज के खिलाड़ी हैं और जडेजा इस लिस्ट में इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं।

इस आईपीएल कौन तोड़ेगा रिकॉर्ड

जैसा कि हर आईपीएल सीजन में पुराने रिकॉर्ड टूटते हैं और नए रिकॉर्ड बनते हैं। उस तरह से इस बार भी जडेजा और नरेन के बीच एक दूसरे से आगे बने रहने की होड़ देखने को मिल सकती है। ब्रावो अब आईपीएल खेलना छोड़ चुके हैं ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों के बीच मौजूद 9 विकेट का अंतर किस तरह का मोड़ लेता है, ये देखने वाली बात होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews