ये हैं Asia Cup में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां जानें टॉप 5 के स्कोर्स

Asia cup

Asia Cup Highest Runner: एशिया कप 2023 की शुरुआत 30 अगस्त से हो रही है जो 17 सितंबर तक चलेगा। 50 ओवर का यह मैच एक दिवसीय होगा जिसमें अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से मैच खेला जाएगा। 2023 के इस टूर्नामेंट में दो समूह होंगे और फाइनल में दोनों समूहों से चार टीमें क्वालीफाई करेंगी।

इस टूर्नामेंट में कुल 13 मैच होने वाले हैं। ग्रुप ए में पाकिस्तान, नेपाल और भारत शामिल है और ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को रखा गया है। आज हम आपको एशिया कप में ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।

सनथ जयासूर्या

श्रीलंका के पूर्व कप्तान और धांसू बल्लेबाज एशिया कप के सबसे सफलतम खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 25 मैचों की 24 पारियों में कुल 1220 रन बनाए हैं।

कुमार संगकारा

श्रीलंका के बल्लेबाज और विकेटकीपर कुमार संगकारा सफलतम खिलाड़ियों के लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। 24 मैचों की 23 पारियों में उन्होंने अब तक 1075 रन का रिकॉर्ड बनाया है।

सचिन तेंदुलकर

एशिया कप में टॉप रन बनाने वाले खिलाड़ियों के लिस्ट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है। 23 मैचों की 21 पारियों में उन्होंने 1075 रन बनाए हैं। वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे और पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।

शोएब मलिक

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने एशिया कप में 17 मैच खेले हैं। इसकी 15 पारियों में उन्होंने कुल 786 रन बनाए हैं। एशिया कप के इतिहास में वो पाकिस्तान के सबसे सफल बल्लेबाज हैं।

रोहित शर्मा 

टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने एशिया कप में 22 मैच खेले हैं। इसकी 21 पारियों में उन्होंने 745 रनों का स्कोर बनाया है। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में उनका स्थान पांचवा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews