Asia Cup के भारत-पाकिस्तान मुकाबले में टूट सकते हैं ये 3 रिकॉर्ड, भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी दर्शकों की नजर

IND vs PAK

Asia Cup 2023: 30 अगस्त से एशिया कप के रोमांचक मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला गया, जिसमें अपने ही घर में पाक ने वनडे फॉर्मेट की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इस टूर्नामेंट का दूसरा और पाकिस्तान-भारत के बीच का पहला मैच 2 सितंबर को खेला जाने वाला है, जिसके लिए खिलाड़ियों के साथ दर्शकों में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है।

भारत और पाकिस्तान का यह मैच श्रीलंका की कैंडी शहर में आयोजित किया जाने वाला है। दोनों देशों के बीच होने वाले हर मुकाबले का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। सभी जीत के पीछे भागते हुए खिलाड़ियों के हौंसले को देखकर एक्साइटेड होते हैं। 2 सितंबर को जो मुकाबला होने वाला है, उसमें तीन रिकॉर्ड्स ऐसे हैं जिन पर फैंस की नजर टिकी रहेंगी। चलिए आज हम आपको उसी के बारे में बताते हैं।

शतक का रिकॉर्ड

अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए वनडे मुकाबले की बात की जाए तो इनकी संख्या 132 है, जिनमें से भारत में 55 पर जीत दर्ज की है, वही चार मैच बेनतीजा साबित हुए हैं। इन सभी मुकाबलों में भारत के शानदार क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने पांच शतक लगाए हैं और उनके साथ पाकिस्तान के सलमान बट्ट ने भी 5 शतक लगाए हुए हैं। चार शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में तीन नाम शामिल है। वहीं चार खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने तीन-तीन शतक लगाए हैं।

शतकों के इस रिकॉर्ड में सचिन तेंदुलकर के अलावा कोई भी ऐसा भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है जिसने पाकिस्तान के खिलाफ दो से ज्यादा शतक लगाए हैं। हालांकि, विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम इसमें शामिल है लेकिन उन्होंने सिर्फ दो-दो शतक ही लगाए हैं। लेकिन अगर अगले मैच में ये अपना कमाल दिखाते हैं, तो सचिन के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

सबसे ज्यादा रन

एशिया कप में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अर्जुन रणतुंगा के नाम है। उन्होंने 13 मैच खेलते हुए 594 रन बनाए हैं। उनके बाद महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली का नाम आता है। इस बार भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथ में है और अगर वह शानदार शतक लगा लेते हैं, तो इस रिकॉर्ड में उनका नाम भी शामिल हो जाएगा।

सबसे ज्यादा विकेट

एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकार्ड श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के नाम है। उन्होंने चार मैचों में पाकिस्तान को 15 विकेट का झटका दिया है। इस लिस्ट में स्पिनर अनिल कुंबले का स्थान पांचवा है और उन्होंने चार मैच में 7 विकेट चटकाए हैं। चोट से उबरने  के बाद बुमराह को अच्छी स्थिति में देखा जा रहा है और अगर वह पाकिस्तान के खिलाफ दनादन विकेट चटकाते हैं, तो इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews