रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के इस खिलाडी ने टेस्ट मैच में जड़ा T20 अंदाज में अर्धशतक, जैकब बीथल ने खेली धुआंधार पारी

आईपीएल 2025 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए एक बड़ी शानदार खबर सामने आई है। दरअसल मेगा ऑक्शन में आरसीबी की टीम ने जैकब बीथल को खरीदा था। वहीं अब जैकब बीथल ने एक मैच में शानदार अर्धशतक लगाया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के इस खिलाडी ने टेस्ट मैच में जड़ा T20 अंदाज में अर्धशतक, जैकब बीथल ने खेली धुआंधार पारी

RCB की टीम ने मेगा ऑक्शन में बड़ा दाव खेलते हुए इंग्लैंड के धुआंधार बल्लेबाज जैकब बीथल को टीम में शामिल किया था। वहीं अब आरसीबी के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल इस खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में शानदार अर्धशतक जड़ा है। जैकब बीथल ने मात्र 37 गेंदों में 50 रन बना दिए हैं। जिसमें उन्होंने 8 शानदार चौके और एक छक्का लगाया है। इससे साफ नजर आ रहा है कि जैकब बीथल T20 के विस्फोटक बल्लेबाजों में शामिल है।

दरअसल न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। लेकिन इंग्लैंड की टीम इस टेस्ट मैच में T20 की तरह बल्लेबाजी करती हुई दिखाई दे रही है। इंग्लैंड ने T20 अंदाज में न्यूजीलैंड को हराया है।

टेस्ट मैच को T20 अंदाज में खेला

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने लक्ष्य को मात्र 12.5 ओवरों में हासिल कर लिया। इस लक्ष्य को पाने में जैकब बीथल ने बड़ी मदद की। इसके साथ ही जो रूट ने भी मात्र 15 गेंद में 23 रन बनाए। दरअसल इंग्लैंड की टीम ने इस टेस्ट मैच को T20 अंदाज में खेला है। इस शानदार पारी के चलते जैकब बीथल को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला है। वहीं उन्होंने RCB के फैन्स को इस पारी से बड़ी राहत दी है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम से खेलते हुए दिखाई देंगे

वहीं जैकब बीथल आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम से खेलते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में उनका मौजूदा फार्म देखकर बेंगलुरु के फैंस उत्साहित नजर आ रहे हैं। वही न्यूजीलैंड की ओर से केन विलियमसन ने शानदार पारी खेली। दरअसल उन्होंने पहली पारी में 93 और दूसरी पारी में 61 रन बनाए। इसी के साथ विलियमसन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। दरअसल विलियमसन 9000 टेस्ट रन पूरे कर चुके हैं। जिसके चलते वह एकमात्र न्यूजीलैंड के ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने 9000 रन बनाने का लक्ष्य छुआ है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews