चोटिल हुआ टीम इंडिया का यह स्टार प्लेयर, इस बड़े टूर्नामेंट से धोना पड़ा हाथ

चोटिल हुआ टीम इंडिया का यह स्टार प्लेयर, इस बड़े टूर्नामेंट से धोना पड़ा हाथ

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय टीम (Team India) के कई खिलाड़ियों को इस समय चोट से जूझना पड़ा है। इस लिस्ट में अब तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) भी शामिल हो गए हैं। उमेश को जांघ में चोट लग गई है जिस वजह से वह काउंटी चैंपियनशिप में भाग नहीं ले सकेंगे। उमेश यादव के क्लब मिडिलसेक्स की और से यह जानकारी दी गई है।

क्लब ने ट्वीट करते हुए यह बताया कि यह घोषणा करते हुए दुख हो रहा है, लेकिन उमेश यादव आखिरी दो मैचों के लिए टीम में नहीं रह पाएंगे। क्योंकि वह चोट से उबरने की कोशिश कर रहे हैं, उम्मीद है वह जल्द ठीक होंगे। बता दें कि अपनी चोट की वजह से उमेश यादव भारत वापस लौट गए हैं और इससे उबरने की कोशिश कर रहे हैं बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनका ध्यान रख रही है।

Must Read- उज्जैन जीआरपी के हत्थे चढ़े ट्रेन में चोरी करने वाले आरोपी, जब्त किया गया लूटा हुआ सामान

यादव को यह चोट रॉयल लंदन क्लब में होम गेम खेलते समय लग गई थी। चोट इतनी जबरदस्त थी कि उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था। 17 सितंबर को मैच खेलने के लिए लंदन वापस रवाना होने वाले थे, लेकिन अभी उनकी चोट ठीक नहीं हुई है जिसके चलते वह मैच में शामिल नहीं हो पाएंगे।

उमेश यादव के मैच में ना होने पर मिडिलसेक्स के प्रमुख एलन कोलमैन का कहना है कि हम निराश हैं कि अंतिम दो मैचों में उमेश हमारे साथ नहीं हैं। लेकिन उनकी रिकवरी की जानकारी लेने के लिए हम लगातार बीसीसीआई की मेडिकल टीम के साथ संपर्क में हैं। क्लब के लिए उन्होंने जितना भी परफॉर्म किया उसके लिए उनका बहुत शुक्रिया और भविष्य में वह निश्चित रूप से मिडिलसेक्स में फिर से लौटेंगे।

यादव के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अब तक देश के लिए 75 वनडे, 7 टी20 और 52 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। टेस्ट मैच में उनका औसत 30.80 है और वह 158 विकेट ले चुके हैं। 88 रन देकर छह विकेट लेना उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में शामिल है। वनडे इंटरनेशनल में वह 106 और T20 में 9 विकेट ले चुके हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews