Tokyo Olympics 2021: पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, गोल्ड से चूकी तो कांस्य पदक किया अपने नाम

पीवी सिंधु

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 1 अगस्त 2021  भारत के लिए बेहद शानदार रहा है। भारत की पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2021) में महिला बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतते हुए इतिहास रच दिया। पीवी सिंधु चीन की बिंगजियाओ (He Bing Jiao) पर भारी पड़ी हैं। सिंधु ने कांस्य पदक (Bronze Medal) के लिए खेले गए मैच में चीन की ही बिंग जियाओ को हराया।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र में जारी रहेगा मूसलाधार का दौर, 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

इसी के साथ सिंधु ओलंपिक खेलों में 2 पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई। इससे पहले पीवी सिंधु ने 2016 रियो ओलिंपिक में रजत पदक जीता था।चीन की बिंग जियाओ को सीधे सेटों में (21-13, 21-15 ) हराकर टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता। हे बिंगजिआओ और सिंधु के बीच बैडमिंटन कोर्ट पर 15 मैच खेल चुकी हैं जिसमें 9 मैच चीन की बिंगजिआओ ने जीता है और 6 मैच सिंधु के नाम रहा है।

यह भी पढ़े.. पूर्व अध्यक्ष ने थामा BJP का दामन, कांग्रेस विधायक के शामिल होने की भी अटकलें तेज

आपको बता दे कि शनिवार को सेमीफाइनल में पीवी सिंधु को विश्व की नंबर वन शटलर चीनी ताइपे की ताई जू-यिंग से हार गई थी और भारत के हाथ से गोल्ड फिसल गया, लेकिन सिंधु के पास आज सुनहरा मौका था, जिसका सिंधु ने भरपूर फायदा उठाया है। सिंधु ब्रॉन्ज मेडल जीतने के साथ ही वो भारत की इकलौती ऐसी महिला खिलाड़ी बन गई है, जिनके नाम ओलंपिक में दो व्यक्तिगत मेडल जीतने का कमाल दर्ज है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews