सोशल मीडिया पर छाया MS Dhoni का ट्रैफिक पुलिस अवतार, वायरल हुई तस्वीर

सोशल मीडिया पर छाया MS Dhoni का ट्रैफिक पुलिस अवतार, वायरल हुई तस्वीर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। क्रिकेट से संन्यास ले चुके भारत के दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आजकल सिर्फ आईपीएल में ही खेलते दिखाई देते हैं। क्रिकेट के मैदान से दूर धोनी आजकल ऐड शूट में बिजी हैं। इस वक्त उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर धोनी की जो तस्वीर वायरल हुई है उसमें वह एक ट्रैफिक पुलिस के अवतार में दिखाई दे रहे हैं। धोनी ने एक एड की शूटिंग के लिए यह गेटअप लिया है। उनका अवतार फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इस तस्वीर में काला चश्मा लगाए धोनी शानदार लुक देते दिखाई दे रहे हैं।

Must Read- गणेश विसर्जन जुलूस पर दबंगों ने बरसाए पत्थर, अक्रोशित भीड़ ने किया थाने का घेराव

41 साल के धोनी को इस साल मई में क्रिकेट के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच खेलते हुए देखा गया था। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी अक्सर रांची में स्थित अपने फार्म हाउस पर वक्त बिताते दिखाई देते हैं। उनकी पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर उनके फोटो वीडियो शेयर करती रहती हैं।

धोनी का क्रिकेट करियर बहुत शानदार रहा है। वनडे क्रिकेट में 10,000 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है और वह भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में गिने जाते हैं। भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने का श्रेय अभी उन्हीं को जाता है। इंटरनेशनल मैचों में शानदार रन बनाने के साथ टी-20 में भी उन्होंने बेहतरीन रन बनाए है। वह टेस्ट मैच में दोहरा शतक भी लगा चुके हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews