जब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में हुआ अनोखा संयोग, जिसके बारे में सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान

आपने क्रिकेट के कई अजूबे सुने होंगे, कई ऐसे रिकॉर्ड के बारे में सुना होगा जो आज के समय में संभव हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा चमत्कार बता रहे हैं जो शायद ही दोबारा क्रिकेट में हो। आज हम आपको एक क्रिकेटर के करियर स्कोर और उसकी जन्म तिथि के बीच एक अजूबा बता रहे हैं।
unique coincidence

कहते हैं क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। क्रिकेट में सब कुछ संभव है, कोई भी बल्लेबाज कोई भी रिकॉर्ड बना सकता है। क्रिकेट के इतिहास में कई अजूबे दर्ज हैं किसी खिलाड़ी ने बल्ले से कमाल किया है तो किसी ने गेंद से। लेकिन क्रिकेट के इतिहास में एक ऐसा भी चमत्कार दर्ज है, जो न बल्ले का है और न गेंद का। आज हम आपको एक ऐसा संयोग बता रहे हैं जिस पर यकीन करना आपके लिए भी मुश्किल होगा। यह अविश्वसनीय संयोग एक क्रिकेटर के साथ हुआ, जब उसके करियर का स्कोर और उसकी जन्म तिथि एक जैसी दिखाई दी।

आज हम जिस खिलाड़ी के बारे में बता रहे हैं, वह इंग्लैंड के क्रिकेटर एलेक स्टीवर्ट हैं। इस महान बल्लेबाज के साथ क्रिकेट का एक ऐसा संयोग हुआ जिसे शायद फिर देखना नामुमकिन सा हो सकता है।

करियर पर डालें नजर

स्टीवर्ट के करियर की बात की जाए तो उन्होंने इंग्लैंड के लिए लगभग 11 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। वह महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। स्टीवर्ट ने इंग्लैंड के लिए 133 टेस्ट मुकाबले खेले, जिनकी 235 पारियों में उन्होंने 8463 रन बनाए। यह कोई छोटा रिकॉर्ड नहीं है। अपने टेस्ट करियर में उन्होंने 15 शतक और 45 अर्धशतक लगाए। वहीं, वनडे करियर में उन्होंने इंग्लैंड के लिए 170 से ज्यादा मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 4 शतक और 28 अर्धशतक लगाए। वनडे में उन्होंने कुल 4677 रन बनाए। अब आप समझ ही गए होंगे कि एलेक स्टीवर्ट कितने महान बल्लेबाज थे।

ये था अद्भुत संयोग

लेकिन इस महान बल्लेबाज के साथ एक ऐसा संयोग हुआ जो शायद किसी और के साथ होना मुश्किल है। दरअसल, उनका जन्म 8/4/1963 को हुआ था और उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 8463 रन बनाए। यानी उन्होंने टेस्ट करियर में वही स्कोर बनाया जो उनकी जन्म तिथि थी 8/4/63। यह क्रिकेट के इतिहास में अब तक का सबसे अद्भुत संयोग साबित हुआ।

बता दें कि एलेक स्टीवर्ट न केवल शानदार बल्लेबाज थे, बल्कि एक जबरदस्त विकेटकीपर भी थे। उन्होंने साल 1997 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और एक ही पारी में 6 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को चौंका दिया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews