WPL 2024 में यूपी वॉरियर्स से बाहर हुई लारेन बेल, चमारी अट्टापट्टू को टीम ने दी जगह

Chamari Athapaththu

WPL 2024: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2024) से संबंधित एक बड़ी खबर सामने निकलकर आई है। जहां यूपी वॉरियर्स टीम में शामिल इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल ने पूरे सीजन के लिए खुद को बाहर कर लिया है। वहीं इनकी जगह टीम ने श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू को शामिल किया है। हालांकि उन्हें इस सीजन में कोई भी टीम ने नहीं खरीदा था।

लारेन बेल का ऐसा रहा क्रिकेट करियर

लारेन बेल इंग्लैंड की तेज गेंदबाज है। जिन्होंने कुल 14 T20 क्रिकेट मैच खेली। इस दौरान उन्होंने कुल 18 विकेट लिए हैं। वहीं उनका बेस्ट परफॉर्मेंस 12 देकर 4 विकेट रहा है। आपको बता दें यूपी वॉरियर्स ने उन्हें पिछले साल 30 लाख की बेस प्राइज में खरीदा था। हालांकि उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था।

चमारी अट्टापट्टू को 30 लाख में किया साइन

लारेन बेल की जगह यूपी वॉरियर्स ने श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू को टीम में शामिल किया है। टीम ने चमारी अट्टापट्टू की बेस प्राइज 30 लाख रुपए में टीम में शामिल किया है। बता दें श्रीलंका की इकलौती महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने T20 क्रिकेट में शतक लगाया हैं। वहीं इन्होंने श्रीलंका के लिए कुल 120 T20 मैच खेल चुकी हैं।

17 फरवरी को WPL 2024 होगा आगाज

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन का आगाज 17 फरवरी 2024 से होने वाला है, जोकि 17 मार्च 2024 तक चलेगा। बता दें WPL 2024 में 5 टीमों के बीच कुल 20 लीग मैच खेले जाएंगे। साथ ही 2 नॉकआउट मैच खेला जाएगा। वहीं WPL 2024 के 11 मुकाबले बैंग्लौर में खेले जाएंगे, जबकि बाकी बचे 9 और 2 नॉकआउट मैच दिल्ली में खेले जाएंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews