Vaibhav Suryavanshi को इंग्लैंड दौरे से पहले इस कंपनी की ओर से मिले 3 खास बैट, कीमत सुनकर आपके भी उड़ जाएंगे होश!

IPL में धमाका करने वाले 14 साल के वैभव सूर्यवंशी अब इंडिया अंडर-19 टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरे से पहले उन्हें SS कंपनी की तरफ से 3 नए बैट मिले हैं, जिन पर उनका नाम छपा हुआ है। वैभव ने इन बैट्स को सबसे बेहतरीन बताया और इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी शेयर कीं। इंग्लैंड दौरे पर वो आयुष म्हात्रे के साथ ओपनिंग करेंगे।
Vaibhav Suryavanshi को इंग्लैंड दौरे से पहले इस कंपनी की ओर से मिले 3 खास बैट, कीमत सुनकर आपके भी उड़ जाएंगे होश!

भारत के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी इन दिनों चर्चा में हैं। आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद अब उनका सेलेक्शन इंडिया अंडर-19 टीम में हुआ है। टीम इंग्लैंड दौरे पर 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी। इस दौरे से पहले वैभव को SS कंपनी की ओर से 3 नए बैट गिफ्ट किए गए हैं, जिनकी कीमत ₹1 लाख से ₹1.5 लाख तक बताई जा रही है। वैभव ने इन्हें “सबसे बेहतरीन बैट” कहा है और बताया कि वो इन्हीं से इंग्लैंड में रन बरसाएंगे।

इंग्लैंड रवाना होने से पहले वैभव सूर्यवंशी बैंगलोर स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में जमकर तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में खेले गए इंट्रा स्क्वॉड प्रैक्टिस मैच में उन्होंने सिर्फ 90 गेंदों पर 190 रन जड़कर सबका ध्यान खींचा। इस पारी के दौरान उन्होंने लगभग हर ओवर में चौके-छक्के लगाए। वीडियो वायरल होने के बाद फैंस उन्हें ‘मिनी युवराज’ तक कहने लगे।

बैट पर खुद का नाम देख बोले – ‘उफ्फ!’

दरअसल बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की खासियत है आक्रामक बैटिंग स्टाइल, जो उन्हें अंडर-19 लेवल पर और भी खास बनाती है। वैभव का फोकस फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर अच्छे प्रदर्शन पर है, क्योंकि यहां उन्हें विदेशी कंडीशन में खुद को साबित करना है। IPL के बाद यह उनका पहला इंटरनेशनल टूर होगा। वैभव सूर्यवंशी के नए बैट SS कंपनी ने डिजाइन किए हैं। कंपनी के मालिक जतिन सरीन ने व्यक्तिगत रूप से यह बैट वैभव को भेजे, जिस पर उनका नाम भी छपा हुआ है। वैभव ने इंस्टा स्टोरी में इन बैट्स की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “उफ्फ… ये सबसे बेहतरीन हैं।”

Vaibhav suryavanshi

अंडर-19 सीरीज में करेंगे आयुष म्हात्रे के साथ ओपनिंग

बता दें कि IPL 2025 के बाद वैभव ने SS के साथ करार किया था। यह वही कंपनी है जिसके बैट दुनिया के कई बड़े क्रिकेटर भी इस्तेमाल करते हैं। वैभव जैसे युवा खिलाड़ी के लिए इस तरह का प्रोफेशनल सपोर्ट करियर को नई दिशा दे सकता है। ब्रांड से जुड़ने और नाम छपे बैट से खेलने का सपना हर युवा क्रिकेटर का होता है, और वैभव ने इसे इतनी कम उम्र में हासिल कर लिया है। इंडिया अंडर-19 टीम इस महीने के अंत में इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। पहला वनडे मुकाबला 27 जून को होव के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। टीम की कप्तानी मुंबई के 17 वर्षीय बल्लेबाज आयुष म्हात्रे कर रहे हैं। वही आयुष, जो वैभव के साथ ओपनिंग जोड़ी बनाएंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews