Commonwealth Games 2022 : विजय यादव ने जूडो में अपने नाम किया ब्रॉन्ज मेडल

Commonwealth Games 2022 : विजय यादव ने जूडो में अपने नाम किया ब्रॉन्ज मेडल

खेल, डेस्क रिपोर्ट। भारत के विजय यादव ने जूडो के 60 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के चौथे दिन आठवां मेडल जीता। उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल मैच में साइप्रस के पेट्रोस क्रिस्टोडोलू को मात दी।

इससे पहले विजय यादव ने भी पुरुषों के 60 किग्रा रेपेचेज राउंड में स्कॉटलैंड के डायलन मुनरो को हराया था वहीं उन्होंने क्वार्टर फाइनल में विंस्ले गंगया पर पहले दौर की शुरुआत जीत के साथ हैं की थी।

आपको बता दे, भारत के अब पदकों की संख्या 8 हो गई है। जूडो में दो मेडल के अलावा भारत ने वेटलिफ्टिंग में 6 मेडल जीते जिसमें तीन गोल्ड हैं। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा और अचिंता शेउली ने गोल्ड मेडल जीता वहीं संकेत सरगर और बिंदियारानी देवी ने सिल्वर मेडल जबकि गुरुराजा पुजारी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। इस दौरान भारत का लॉन बॉल में भी एक मेडल पक्का हो चुका है।

कौन है विजय यादव ?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 पुरुष के 60 किग्रा जूडो वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले 30 वर्षीय विजय कुमार यादव का जन्म वराणसी के सुलेमानपुर गांव में हुआ था । उन्होंने कॉलेज में आने के बाद जूडो की शुरुआत की थी। उन्होंने पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में शिरकत करते हुए मेडल अपने नाम किया है।

उपलब्धियां –

कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप 2018 – गोल्ड मेडल
एशियन चैंपियनशिप 2017 – गोल्ड मेडल
एशियन चैंपियनशिप 2018 – गोल्ड मेडल

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews