Virat और Anushka ने शेयर की फैमिली फोटो, फैन्स ने पूछा- ‘कब दिखाएंगे बेटी का चेहरा’

Virat और Anushka ने शेयर की फैमिली फोटो, फैन्स ने पूछा- ‘कब दिखाएंगे बेटी का चेहरा’

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली (Virat kohli) टी-20 वर्ल्डकप (T20 World cuo) के लिए इन दिनों दुबई (Dubai) में हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्म-अप मैच से पहले विराट कोहली ने अपने परिवार के साथ तस्वीर साझा की है। इसमें ब्रेकफास्ट टेबिल पर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनकी बेटी वामिका (vamika) नज़र आ रहे हैं। लेकिन इसमें वामिका का चेहरा नहीं दिख रहा है।

Video : अरूण यादव ने महंगाई को कहा ‘हेमा मालिनी’, स्मृति ईरानी को ‘डोकरी’, BJP का पलटवार

विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी वामिका के साथ एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की है। इसमेंकपल मुस्कुरा रहा है और वामिका कैमरे की तरफ पीठ करके चेयर पर बैठी है। बता दें कि अनुष्का हाल ही में बेटी के साथ दुबई पहुंची जहां उन्होंने पहले अपना क्वारंटाइन पीरिएड खत्म किया और फिर विराट से मिलीं। विराट ने जो तस्वीर शेयर की हैं उसमें वामिका का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। वो दो चोटी किए हुए हैं और कुर्सी पर बैठकर अपने मम्मी-पापा के साथ ब्रेकफास्ट एन्जॉय कर रही हैं। इस तस्वीर पर विराट और अनुष्का दोनों के फैन्स खूब प्यार लुटा रहे हैं, लेकिन साथ ही सब ये सवाल भी कर रहे हैं कि आखिर वे वामिका का चेहरा कब दिखाएंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews