विराट कोहली की सेंचुरी से हार का गम भूले पाकिस्तानी फैंस, कोहली की 82वीं सेंचुरी का इस प्रकार मनाया जश्न!

विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस शानदार शतक के चलते पाकिस्तानी फैंस भी बेहद खुश हैं और अपनी टीम की हार का गम भी विराट कोहली के शतक के कारण भूल गए। उन्होंने विराट कोहली के शतक का शानदार जश्न मनाया।
विराट कोहली की सेंचुरी से हार का गम भूले पाकिस्तानी फैंस, कोहली की 82वीं सेंचुरी का इस प्रकार मनाया जश्न!

विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक लगाया। इस शतक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया। यह चैंपियंस ट्रॉफी में विराट कोहली का पहला शतक था। उनके इस शतक से न सिर्फ भारतीय फैंस खुश हुए, बल्कि पाकिस्तानी फैंस भी अपनी टीम की हार का गम भूल गए। पाकिस्तानी फैंस विराट कोहली की सेंचुरी से बेहद खुश हैं और इसका जश्न मना रहे हैं।

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 111 गेंदों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 100 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके लगाए और 90.9 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। विराट कोहली के शतक का जश्न मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विराट कोहली के शतक का जश्न मना रहे पाकिस्तानी फैंस

दरअसल, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी फैंस किस तरह से विराट कोहली के शतक का जश्न मना रहे हैं। एक तरफ जहां पाकिस्तानी टीम ने अपने फैंस को निराश किया है, वहीं विराट कोहली ने न सिर्फ भारतीय फैंस को खुश किया बल्कि पाकिस्तानी फैंस का भी दिल जीत लिया। पाकिस्तानी फैंस विराट की सेंचुरी से इतना प्रभावित हुए कि वे यह भी भूल गए कि पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है और भारत से भी हार गया है। पाकिस्तानी फैंस के इस जश्न के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हर तरफ विराट कोहली की शानदार पारी की चर्चा हो रही है। विराट ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए भारत को एकतरफा जीत दिलाई।

विराट कोहली ने वनडे में अपनी 51वीं सेंचुरी लगाई

वहीं, इस शानदार पारी के चलते विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। एक समय जब रोहित शर्मा मात्र 20 रन बनाकर आउट हो गए, तब भारतीय फैंस थोड़े घबरा गए थे, लेकिन विराट कोहली ने उन्हें उम्मीद दी और उस पर खरे भी उतरे। विराट कोहली 43वें ओवर तक टिके रहे और नाबाद रहते हुए अपनी टीम को जीत दिलाकर लौटे। इस शतकीय पारी के साथ विराट कोहली ने वनडे में अपनी 51वीं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 82वीं सेंचुरी लगाई। इसके साथ ही विराट कोहली पाकिस्तान टीम के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप, एशिया कप और चैंपियंस ट्रॉफी में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews