Virat Kohli : अनुष्का शर्मा ने Virat Kohli के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट, टीम इंडिया को कुछ इस तरह दी जीत की बधाई, पढ़ें यह खबर

Virat Kohli : फाइनल मुकाबले में ऐतिहासिक जीत के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए विराट के लिए एक खास और भावुक संदेश लिखा। जिसने सभी का दिल जीत लिया।
Virat Kohli : अनुष्का शर्मा ने Virat Kohli के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट, टीम इंडिया को कुछ इस तरह दी जीत की बधाई, पढ़ें यह खबर

Virat Kohli : शनिवार को भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) फाइनल मुकाबले में ऐतिहासिक जीत हासिल की। जिसके बाद पूरी टीम को बधाईयां आना शुरू हो गई। दरअसल देश के प्रधानमंत्री से लेकर देश के आम नागरिकों ने पूरी टीम को बधाई देना शुरू कर दिया। हालांकि इस जीत के बाद खिलाडियों के परिवार और करीबियों से भी बधाई मिली। दरअसल इस मौके पर विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए विराट के लिए एक खास और भावुक संदेश लिखा। जिसने सभी का दिल जीत लिया।

भारत की जीत से खुशी का माहौल:

दरअसल भारत की इस जीत से पूरे देश में खुशी का माहौल था। लोग पटाखे फोड़ते और जश्न मनाते नजर आए। विराट कोहली को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसी दौरान, अनुष्का शर्मा ने अपने पति और टीम इंडिया की जीत पर एक विशेष संदेश इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। जो काफी वायरल हुआ।

अनुष्का शर्मा का इंस्टाग्राम पोस्ट:

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अनुष्का शर्मा ने भारतीय खिलाड़ियों की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। इस दौरान इस पोस्ट में उन्होंने अपनी बेटी वामिका की सबसे बड़ी चिंता का जिक्र करते हुए लिखा:

“हमारी बेटी की सबसे बड़ी चिंता यह थी कि क्या सभी खिलाड़ियों को टीवी पर रोते हुए देखने के बाद उन्हें गले लगाने के लिए कोई था? हां माय डियर, उन्हें 1.5 बिलियन लोगों ने गले लगाया था। क्या अद्भुत जीत है और क्या शानदार उपलब्धि है। चैंपियंस, बधाई हो।”

विराट के लिए अनुष्का का खास संदेश:

दरअसल अनुष्का ने विराट के लिए भी एक विशेष संदेश पोस्ट किया। इस दौरान उन्होंने विराट की तिरंगा के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा:

“और मैं इस आदमी से प्यार करती हूं, विराट कोहली। आपको अपना घर बुलाने के लिए बहुत आभारी हूं। अब इसे मनाने के लिए मेरे लिए एक गिलास स्पार्कलिंग पानी ले आओ।”

दरअसल वर्ल्ड कप जीतने के बाद, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी-20 से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने इसके ही कप्तानी पद से भी अलविदा कह दिया। हालांकि उन्होंने बताया कि वह अभी भी टेस्ट और वनडे में भारत के लिए खेलते रहेंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews