मैच से पहले दहशत में आया ये पाकिस्तानी खिलाड़ी, Virat Kohli को लेकर कही ये बात

मैच से पहले दहशत में आया ये पाकिस्तानी खिलाड़ी, Virat Kohli को लेकर कही ये बात

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। एशिया कप (Asia Cup) के अंतर्गत भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच खेला जाने वाला है। भारतीय खिलाड़ियों ने मैच के लिए जोर शोर से तैयारी की है। लंबे समय से खराब परफॉर्मेंस दे रहे विराट कोहली (Virat Kohli) के फैंस को इस बार उनके फॉर्म में लौट आने की उम्मीद है।

न सिर्फ फैन बल्कि दूसरी टीम के खिलाड़ी भी विराट के फॉर्म में आने की दुआ करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिनों पहले जब विराट कोहली ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज आफरीदी से मुलाकात की थी, तो उन्होंने भी विराट के फॉर्म में आने की दुआ की थी।

वही अब पाकिस्तान के ओपनर शादाब खान भी विराट के वापस फॉर्म में आने की दुआ करते दिखाई दिए। लेकिन शादाब को इस बात का डर भी है कि कहीं कोहली का फॉर्म में आना उनकी टीम के लिए मुसीबत ना बन जाए। शादाब ने कहा है कि विराट कोहली फॉर्म में लौटने चाहिए लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बिल्कुल भी नहीं। आगे कोहली की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा है कि अभी भी वो अच्छा खेल रहे हैं, लेकिन वह अपनी सफलता का पैरामीटर बहुत ऊपर तक ले जा चुके हैं इसलिए लोगों को लग रहा है कि उनका प्रदर्शन खराब है।

https://youtu.be/ki3TambLY4w

Must Read- Urvashi Rautela की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, एक्ट्रेस ने ऋषभ पंत पर फिर साधा निशाना

भारत-पाकिस्तान मैच से 1 दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में शादाब ये कहते दिखाई दिए कि विराट कोहली बहुत अच्छे प्लेयर हैं और उन्होंने अपने करियर में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड बनाए हैं। वह एक बड़े प्लेयर हैं और हम यह नहीं चाहते कि वह मैच में हमारे खिलाफ लंबी पारी खेले।

विराट कोहली की बात की जाए तो वह पिछले 41 दिनों से ब्रेक पर थे और अब सीधा पाकिस्तान के साथ मैच खेलने के लिए क्रीज पर उतरने वाले हैं। पिछले 5 महीने से कोहली ने इंटरनेशनल में अर्धशतक भी नहीं लगाई है और ढाई साल से वह शतक भी नहीं लगा पाए हैं। अब एशिया कप में वो क्या कमाल दिखाते हैं यह देखने वाली बात होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews