विराट कोहली ने दे दिए फैन को अपने बैटिंग गलव्स, वीडियो हो रहा तेजी से वायरल

सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, विराट कोहली अपने एक फैन को अपने बैटिंग ग्लव्स देते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो रणजी ट्रॉफी के प्रैक्टिस सेशन का बताया जा रहा है।
विराट कोहली ने दे दिए फैन को अपने बैटिंग गलव्स, वीडियो हो रहा तेजी से वायरल

विराट कोहली इस समय डोमेस्टिक क्रिकेट में प्रैक्टिस सेशन अटेंड कर रहे हैं। कोहली 30 जनवरी से होने वाले रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में दिल्ली की टीम से खेलते हुए दिखाई देंगे। 13 साल बाद विराट कोहली डोमेस्टिक क्रिकेट के मैदान पर उतरेंगे। इसे लेकर डीडीसीए की ओर से तैयारियां की गई हैं। वहीं, अब विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, विराट कोहली अपने फैन को अपने बैटिंग ग्लव्स देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि विराट कोहली 30 जनवरी को दिल्ली बनाम रेलवे के मुकाबले में खेलते हुए दिखाई देंगे। दिल्ली की टीम में ऋषभ पंत जैसे बड़े खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में यह मैच चर्चा का विषय बना हुआ है। फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वीडियो हुआ तेजी से वायरल

दरअसल, इस वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि विराट कोहली रणजी ट्रॉफी के लिए अभ्यास कर रहे हैं। वहीं, इस दौरान मैदान में एक फैन उनका इंतजार करता हुआ दिखाई देता है। अभ्यास सेशन पूरा हो जाने के बाद विराट कोहली इस फैन के साथ फोटो खिंचवाते हैं, जिसके बाद फैन उनसे ग्लव्स देने की रिक्वेस्ट करता है। विराट कोहली दरियादिली दिखाते हुए इस फैन को ग्लव्स देते हैं। इसके बाद फैन की खुशी बेशुमार दिखाई देती है। अब विराट कोहली और फैन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता दिखाई दे रहा है।

विराट कोहली ने अब तक रणजी ट्रॉफी के 23 मुकाबले खेले

बता दें कि विराट कोहली का बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की सीरीज निराशाजनक रही। कोहली का बल्ला इस सीरीज में बेहद शांत नजर आया। इसके बाद कोहली को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। वहीं, अब विराट कोहली ने रणजी ट्रॉफी का रुख किया है। दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रणजी ट्रॉफी का टूर्नामेंट बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रणजी ट्रॉफी के करियर पर नजर डाली जाए, तो विराट कोहली ने अब तक रणजी ट्रॉफी के 23 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 50.77 की औसत से 1,574 रन बनाए हैं। इन 23 मुकाबलों में विराट कोहली ने पांच शतक जड़े हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews