‘IPL खेलना भी बंद कर देंगे विराट कोहली….साथी खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा! जानिए क्या है इसके पीछे का कारण?

क्या आईपीएल 2026 में विराट कोहली खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे? विराट कोहली को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है और यह खुलासा उनकी टीम के खिलाड़ी ने ही किया है। इस खुलासे में साथी खिलाड़ी ने बताया है कि विराट कोहली आईपीएल खेलना कब बंद कर देंगे।
'IPL खेलना भी बंद कर देंगे विराट कोहली....साथी खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा! जानिए क्या है इसके पीछे का कारण?

विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। इससे पहले वह T20 क्रिकेट को भी अलविदा कह चुके हैं। हालांकि, आईपीएल में वह खेलते हुए दिखाई देते हैं, जबकि भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेलते रहेंगे। लेकिन हाल ही में बड़ा खुलासा हुआ है। विराट कोहली ने यह साफ कर दिया है कि वह आईपीएल में कब खेलना बंद कर देंगे। इस बात का खुलासा खुद उनकी टीम के खिलाड़ी स्वास्तिक चिकारा ने किया है। बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 में खिताब जीता था और इस टीम में स्वास्तिक चिकारा भी मौजूद थे।

हालांकि स्वास्तिक चिकारा ने 2025 आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेला, लेकिन वह ज्यादातर समय चर्चा में रहे। स्वास्तिक चिकारा ने Rev Sports को दिए एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विराट भैया ने बताया था कि वह कब तक क्रिकेट खेलेंगे।

कब तक IPL खेलेंगे विराट कोहली?

दरअसल, स्वास्तिक चिकारा के मुताबिक विराट कोहली ने 2025 के आईपीएल के दौरान उनसे बात की थी और उन्हें बताया था कि वह कब तक क्रिकेट खेलेंगे। उनके मुताबिक, विराट कोहली जब तक पूरी तरह से फिट हैं, तब तक आईपीएल खेलते रहेंगे। हालांकि, विराट कोहली ने उनसे यह भी कहा कि वह कभी इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर नहीं खेलेंगे। वह शेर की तरह खेलेंगे, पूरे 20 ओवर फील्डिंग करेंगे और बल्लेबाजी भी करेंगे। जिस दिन उन्हें इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर खेलना पड़ा, उसी दिन वह क्रिकेट को अलविदा कह देंगे और आईपीएल में खेलना बंद कर देंगे। जानकारी दें कि आईपीएल 2025 में विराट कोहली ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उन्होंने एक बार फिर 600 से ज्यादा रन बनाए और ऑरेंज कैप की दौड़ में लगातार दूसरे खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दी। हालांकि वह अंत तक ऑरेंज कैप अपने सिर पर नहीं सजा सके, लेकिन तीसरे नंबर पर अपना सफर खत्म किया।

क्या है इम्पैक्ट प्लेयर का यह नियम?

दरअसल, इम्पैक्ट प्लेयर का यह नियम 2023 आईपीएल से शुरू किया गया था। इस नियम के तहत टीम में पांच खिलाड़ियों को सब्स्टीट्यूट के तौर पर रखा जाता है। हालांकि, ये खिलाड़ी प्लेइंग 11 में शामिल नहीं होते हैं, मगर अगर टीम को इन खिलाड़ियों की जरूरत होती है तो किसी भी समय एक सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जा सकता है। यानी प्लेइंग 11 में मौका दिया जा सकता है। जब किसी टीम को गेंदबाजी की जरूरत होती है, तो गेंदबाज के तौर पर खिलाड़ी चुना जाता है। अगर बल्लेबाजी या फील्डिंग की जरूरत होती है, तो खिलाड़ी उसी भूमिका में उतारा जाता है। विराट कोहली का कहना है कि अगर उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलना पड़ा तो वह आईपीएल से संन्यास ले लेंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews