विराट कोहली का 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी खेलना तय, 30 जनवरी से रेलवे के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलेंगे

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेलेंगे। इसकी पुष्टि डीडीसीए के अध्यक्ष रोहन जेटली द्वारा की गई है। विराट कोहली 30 जनवरी से रेलवे के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलेंगे।
विराट कोहली का 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी खेलना तय, 30 जनवरी से रेलवे के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलेंगे

विराट कोहली 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी मैच खेलते हुए नजर आएंगे। वह 30 जनवरी को रेलवे के खिलाफ मुकाबले में शामिल होंगे। बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य कर दिया है, जिसके चलते बड़े खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। हालांकि, पहले विराट कोहली के खेलने की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन अब यह तय हो गया है कि वह रेलवे के खिलाफ मुकाबले में खेलेंगे।

दरअसल, दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने जानकारी दी है कि विराट कोहली रेलवे के खिलाफ मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि, वह 23 जनवरी को सौराष्ट्र के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नहीं खेलेंगे।

30 जनवरी से रेलवे के खिलाफ मुकाबले में उपलब्ध रहेंगे

दरअसल, विराट कोहली 13 साल बाद घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेंगे। उन्होंने 23 जनवरी को होने वाले मुकाबले में न खेलने की वजह गर्दन में दर्द बताई है। विराट कोहली ने बीसीसीआई की मेडिकल टीम को जानकारी देते हुए कहा कि उनकी गर्दन में दर्द है, जिसके चलते वह 23 जनवरी के मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। हालांकि, वह 30 जनवरी से रेलवे के खिलाफ मुकाबले में उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही ऋषभ पंत और विराट कोहली दिल्ली की टीम से रणजी ट्रॉफी मैच खेलते नजर आएंगे।

विराट कोहली ने रणजी ट्रॉफी का आखिरी मुकाबला 2012 में खेला था

विराट कोहली ने रणजी ट्रॉफी का आखिरी मुकाबला 2012 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ गाजियाबाद में खेला था। अब बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य कर दिया है। इसी के चलते डीडीसीए ने विराट कोहली का नाम रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन के लिए संभावित 22 सदस्यीय टीम में शामिल किया था। उम्मीद जताई जा रही थी कि विराट कोहली घरेलू क्रिकेट खेल सकते हैं। अब यह तय हो गया है कि विराट कोहली और ऋषभ पंत दिल्ली के लिए खेलेंगे। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा भी अपनी-अपनी टीमों से रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लेंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews