टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली का शानदार रिकॉर्ड, वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ टॉप 5 में की एंट्री

Virat Kohli

Virat Kohli: भारत इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमेनिका टेस्ट सीरीज खेल रहा है और दूसरे दिन भी भारत का दबदबा बरकरार दिखाई दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम 312 रन बना चुकी है और पहली पारी के आधार पर 162 रनों से आगे निकल गई है। दूसरे दिन यशस्वी जयसवाल और विराट कोहली के बीच 72 रनों की पार्टनरशिप देखने को मिली। यशस्वी ने जहां 146 रन बनाए हैं तो विराट 36 रन बनाकर क्रीज पर हैं और दोनों खिलाड़ी फिलहाल नाबाद है। इसी के साथ विराट ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी की लिस्ट में विराट

टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों को लिस्ट में विराय कोहली पांचवे नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं। टेस्ट क्रिकेट करियर में 8504 रन बनाकर विराट ने वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ते हुए ये स्थान हासिल किया है। इस लिस्ट में सब से टॉप पर सचिन तेंदुलकर का नाम है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 15921 रन बनाए हैं, दूसरे नंबर पर 13265 रनों के साथ राहुल द्रविड़ का नाम दर्ज है।

लिस्ट में ये भी शामिल

सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के अलावा इस फेहरिस्त में 10122 रनों के साथ सुनील गावस्कर तीसरे नंबर पर हैं। वीवीएस लक्ष्मण ने टेस्ट मैचों में 8781 रन बनाकर चौथा स्थान हासिल किया है और अब विराट कोहली 5वें सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews