हो गया साफ ये खिलाड़ी करेगा विराट कोहली की जगह टेस्ट में नंबर-4 पर बल्लेबाजी, उपकप्तान ने दिया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया के उपकप्तान ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा बयान दिया है। दरअसल उन्होंने साफ कर दिया है कि विराट कोहली की गैरमौजूदगी में नंबर-4 पर अब शुभमन गिल बैटिंग करेंगे। वहीं, पंत खुद कप्तान के बाद पांचवें नंबर पर उतरेंगे। जानिए क्या बोले पंत अपने और गिल के रिश्ते को लेकर।
Virat Kohli

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग ऑर्डर को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल विराट कोहली के संन्यास के बाद यह सवाल बना हुआ था कि आखिर अब नंबर-4 पर कौन उतरेगा। वहीं इस पर उपकप्तान ऋषभ पंत ने जवाब दे दिया है। दरअसल ऋषभ पंत ने कहा है कि इस अहम स्लॉट के लिए शुभमन गिल को चुना गया है। उन्होंने साफ कहा कि चौथे और पांचवें नंबर के लिए फैसले हो चुके हैं।

दरअसल शुभमन गिल चौथे नंबर पर उतरेंगे जबकि वो खुद पांचवें नंबर पर बैटिंग करेंगे। तीसरे नंबर को लेकर अभी चर्चा जारी है। हालांकि विराट कोहली ने लंबे समय तक चौथे नंबर पर टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी की है और टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में उनकी तरह बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा।

शुभमन गिल की नई जिम्मेदारी

वहीं ऋषभ पंत ने शुभमन गिल को लेकर भी अहम बात कही। दरअसल उन्होंने कहा कि गिल के साथ उनकी दोस्ती मैदान के बाहर भी बहुत मजबूत है, जिसका असर टीम वर्क में नजर आता है। पंत ने माना कि चौथे नंबर पर बैटिंग करना आसान नहीं होता, लेकिन शुभमन में ये चुनौती उठाने की पूरी काबिलियत है। वहीं, ऋषभ पंत ने खुद को पांचवें नंबर पर खेलने के लिए पूरी तरह तैयार बताया। इस बयान से इतना तो साफ है कि विराट कोहली की खाली जगह भरने का जिम्मा अब युवा कंधों पर आ गया है, और टीम मैनेजमेंट गिल को इस रोल के लिए पूरी तरह सपोर्ट कर रहा है।

इंग्लैंड की गेंदबाजी पर ऋषभ पंत का रिएक्शन

ऋषभ पंत ने इंग्लैंड की गेंदबाजी पर भी बात की और कहा कि जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे सीनियर पेसर्स की गैरमौजूदगी राहत जरूर है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि बाकी गेंदबाजों को हल्के में लिया जाए। पंत ने इंग्लैंड की मौजूदा गेंदबाजी यूनिट को मजबूत बताया और कहा कि टीम इंडिया किसी को भी कम नहीं आंक रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की टीम भी युवा खिलाड़ियों से भरी है, जो लगातार खुद को साबित करने की कोशिश में लगे हैं। ऐसे में यह सीरीज दोनों टीमों के लिए बड़ी परीक्षा होगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews