
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। भारत इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के साथ पांच टेस्ट मैच खेलने वाली है। पहले मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों की करारी मात दी थी। वहीं अब दोनों टीम में एडिलेड में डे-नाइट मुकाबला खेल रही है। वहीं इस मुकाबले को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा देखने को मिल रही है। दरअसल इस मैच का एक शानदार पल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
मैच के दौरान जब ऑस्ट्रेलिया बैटिंग करने आई तो भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर स्लेजिंग करना शुरू कर दिया। हालांकि भारतीय टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी उस दौरान आस्ट्रेलिया की तरफ से भी जमकर स्लेजिंग की गई थी। जिसका जवाब देते हुए भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह समेत कई खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को तंग करना शुरू कर दिया।
विराट कोहली और रोहित शर्मा ने स्लिप पर खड़े रहकर स्लेजिंग की
दरअसल भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बैट्समैन नाथन मैकस्वीनी को ट्रोल करना शुरू किया। बैटिंग के दौरान नाथन मैकस्वीनी और उस्मान ख्वाजा भारतीय खिलाड़ियों की स्लेजिंग से तंग होते हुए दिखाई दिए। वहीं इस स्लेजिंग से परेशान होकर उस्मान ख्वाजा अपना विकेट गवा बैठे। हालांकि दूसरी ओर से नाथन मैकस्वीनी ने शानदार पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया जब बैटिंग करने आया तो फील्ड पर विराट कोहली और रोहित शर्मा स्लिप पर खड़े हुए दिखाई दिए। इस दौरान स्लिप में रहते हुए दोनों खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की जमकर स्लेजिंग की।
इसे कोई आईडिया नहीं है: कोहली
दरअसल जसप्रीत बुमराह की गेंद पर नाथन मैकस्वीनी परेशान होते हुए दिखाई दिए। जसप्रीत बुमराह ने जब तेज गति से गेंद डाली तो नाथन मैकस्वीनी के बेट के बहुत करीब से बॉल निकली। जिसे वह खेलने में असहज दिखाई दिए। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली ने उन्हें स्लेज करते हुए कहा “इसे कोई आईडिया नहीं है जैस (जसप्रीत)” हालांकि नाथन मैकस्वीनी क्रीज पर टिके रहे और पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने कोई विकेट नहीं गंवाया। नाथन मैकस्वीनी ने इस मैच में 39 रन बनाए।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

