WCL 2025 में खड़ा हुआ विवाद! अगर फाइनल में पहुंचे भारत पाकिस्तान तो रद्द होगा टूर्नामेंट?

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में नया बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया है। अब ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि अगर दोनों ही टीमें फाइनल में पहुंच जाती हैं तो क्या ऐसे टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा?
WCL 2025

20 जुलाई को खेला जाने वाला वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला रद्द कर दिया गया। इसकी वजह थी दोनों देशों का आपस में मैच न खेलना। लेकिन अब इस मैच के रद्द होने के बाद कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल, अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंच जाती हैं तो क्या ऐसे टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा या नहीं, यही सवाल अब सभी के मन में उठ रहा है।

बता दें कि भारत के कई पूर्व खिलाड़ी इस लीग में खेल रहे हैं, जिनमें युवराज सिंह, सुरेश रैना, शिखर धवन, हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है। इन खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ खेलने से मना कर दिया था। यही कारण था कि 20 जुलाई को होने वाला दोनों टीमों के बीच का मुकाबला रद्द कर दिया गया। हालांकि मैच के बाद पाकिस्तान के कई खिलाड़ियों ने कई तरह के बयान दिए।

जानिए कब खेला जाना था मुकाबला?

दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर दर्शक नाराज दिखे। सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी गईं। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते खराब हो गए। इसके बाद सभी लोगों का कहना था कि अब इन दोनों देशों के बीच क्रिकेट मुकाबले भी नहीं होने चाहिए। हालांकि बावजूद इसके 20 जुलाई को दोनों टीमों के बीच मुकाबला होना था लेकिन अंत में इसे कैंसिल कर दिया गया। हालांकि अभी भी पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट में खेलती हुई दिखाई दे रही है, जिसके चलते अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या दोनों टीमों के फाइनल में पहुंच जाने पर मुकाबला होगा या नहीं?

अगर फाइनल में पहुंचे तो क्या होगा?

दरअसल, इस टूर्नामेंट को लेकर पाकिस्तान चैंपियंस के मालिक कामिल खान का कहना है कि टी20 टूर्नामेंट के इस प्लान में कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा। सभी मुकाबले शेड्यूल के अनुसार ही खेले जाएंगे। बता दें कि टी20 का फाइनल 2 अगस्त 2025 को खेला जाएगा। इसे लेकर कामिल खान का कहना है कि अगर ऐसी स्थिति बनती है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मैच डाला जाए, तो यह चार्ट पर निर्भर करेगा। उनका कहना है कि सेमीफाइनल में चार्ट के अनुसार टीमों की स्थिति तय होगी। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि फाइनल में पहुंचने पर क्या निर्णय लिया जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews