IND-PAK मैच से पहले ये क्या बोल गए पाकिस्तान के उपकप्तान सलमान अली आगा, कहा – ‘अगर हम भारत से हार जाते हैं….’

भारत और पाकिस्तान 23 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी के टूर्नामेंट में आमने-सामने होंगे, और इस मैच से पहले दिग्गज खिलाड़ी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान के उप-कप्तान ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है।
IND-PAK मैच से पहले ये क्या बोल गए पाकिस्तान के उपकप्तान सलमान अली आगा, कहा - 'अगर हम भारत से हार जाते हैं....'

चैंपियंस ट्रॉफी का टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होगा। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम के बीच खेला जाएगा, जबकि भारतीय टीम 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में अपना पहला मुकाबला खेलेगी। हालांकि, टूर्नामेंट का सबसे चर्चित और बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को खेला जाएगा। इस मुकाबले का सभी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मैच से पहले कई दिग्गज अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, और इसी कड़ी में पाकिस्तान के उप-कप्तान सलमान अली आगा ने भी बड़ा बयान दिया है।

दरअसल, सलमान अली आगा ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के एक पॉडकास्ट में अपनी ही टीम को लेकर ऐसा बयान दिया, जिससे वह चर्चा में आ गए। उन्होंने कहा कि अगर हमारी टीम भारतीय टीम को हरा देती है और चैंपियंस ट्रॉफी जीत जाती है, तो इसका कोई मतलब नहीं।

यह किसी सपने के सच होने जैसा होगा: सलमान अली आगा

PCB के पॉडकास्ट में सलमान अली आगा ने कहा कि “भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला बेहद बड़ा है, लेकिन हमारी प्राथमिकता चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है। हमारी टीम का लक्ष्य इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाना है। हम सभी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि पाकिस्तान इस बार आईसीसी इवेंट की मेजबानी कर रहा है। यह हमारे देश के लिए बेहद खास है। मैं लाहौर का रहने वाला हूं, और अगर मुझे अपने होमटाउन में ट्रॉफी जीतने का मौका मिलता है, तो यह किसी सपने के सच होने जैसा होगा। हमारी टीम में ट्रॉफी जीतने की क्षमता है।”

भारत को हराने का कोई मतलब नहीं रहेगा: सलमान अली आगा

सलमान अली आगा का मानना है कि पाकिस्तान टीम के लिए भारतीय टीम को हराना उतना महत्वपूर्ण नहीं है, जितना कि चैंपियंस ट्रॉफी जीतना। इसे लेकर उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान की टीम भारत को हरा देती है, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी हार जाती है, तो भारत को हराने का कोई मतलब नहीं रहेगा। लेकिन अगर हम भारत से हार जाते हैं और टूर्नामेंट का खिताब जीत लेते हैं, तो यह भारत को हराने से भी बड़ी उपलब्धि होगी। गौरतलब है कि 2017 में पाकिस्तान की टीम ने ही चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को हराया था। ऐसे में इस बार पाकिस्तान मौजूदा चैंपियन के रूप में इस आईसीसी टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews