जब खिलाड़ी ने पूछा, ना मैं तेंदुलकर ना ही धोनी फिर मुझपर बायोपिक क्यों?

जब खिलाड़ी ने पूछा, ना मैं तेंदुलकर ना ही धोनी फिर मुझपर बायोपिक क्यों?

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अब तक कई दिग्गज खिलाड़ियों पर फिल्म बन चुकी है, जिसने लोगों का दिल भी छुआ, इतना ही नहीं यह धोनी, सचिन और कपिल जैसे खिलाड़ियों की कहानी जब बॉक्स ऑफिस पर आई तो खूब धमाल भी मचाया। हाल ही में फिल्म “कौन प्रवीण तांबे” रिलीज हुई, यह फिल्म की कहानी मुलुंड के चॉल्स में रहने वाले तांबे की कहानी है, जो रणजी में खेलने का ख्वाब देखता है और कई संघर्ष के बाद IPL में खेल पाता है। इस फिल्म में श्रेयास तलपड़े ने मुख्य भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़े…  Vivo X80 और Vivo X80 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने की घोषणा, जाने फीचर्स  

लेकिन हाल में एक खबर सामने आई है, जब प्रोडक्शन हाउस ने आईपीएल प्रवीण तांबे खिलाड़ी उनकी बायोपिक फिल्म के लिए पूछा तो उनके जवाब ने सबको हैरान कर दिया। इंडियन एक्स्प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने ने कहा की “ना मैं तेंदुलकर ना ही धोनी फिर मुझपर बायोपिक क्यों?” जानकारी के लिए बता दे की प्रवीण तांबे ने आईपीएल में 41 साल की उम्र में एंट्री ले थी और सबसे उम्रदराज प्लेयर है जो आईपीएल में शामिल हुआ।

जब तांबे के पास फिल्म का प्रपोज़ल आया तो उन्होंने ने साफ इंकार कर दिया था, फिर दोबारा प्रोडक्शन हाउस वालों ने उन्हें अप्रोच किया और कहा की वो प्रवीण तांबे के सफर को फिल्म में दिखाने चाहते हैं और कैसे उन्होंने 41 की उम्र आईपीएल से जुड़े, यह कहानी भी दिखाना चाहते हैं। कई कोशिशों के बाद तांबे अपने संघर्ष को बायोपिक में दिखाने पर राजी हुए।

बता दें की 2013 में जब प्रवीण तांबे ने आईपीएल राजस्थान रॉयल की ओर से खेलना शुरू किया था, तब उनकी उम्र 41 साल थी, उनका IPL तक का सफर संघर्षों से भरा रहा, जिसे फिल्म में देखा जा सकता है। राहुल द्रविड ने उनके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब तक तांबे 33 मैच खेल चुके हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews