क्यों फैल रही पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत की तलाक की खबरें? जानिए क्या है कारण

भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के तलाक की खबरें वायरल हो रही हैं। सभी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर क्या कारण है, जिसके चलते सहवाग और उनकी पत्नी आरती के तलाक की खबरें चर्चा में आई हैं।
क्यों फैल रही पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत की तलाक की खबरें? जानिए क्या है कारण

कुछ समय पहले भारत के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री के बीच तलाक की खबरें वायरल हुई थीं। हालांकि, दोनों ने इसे अफवाह करार दिया। वहीं, अब भारत के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत के तलाक की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही दोनों तलाक ले सकते हैं। हालांकि, सभी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या कारण है, जिसके चलते सहवाग और आरती के तलाक की खबरें सामने आई हैं।

दरअसल, बीते दिन सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हुई कि वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत जल्द ही तलाक का ऐलान करने वाले हैं। इसके साथ ही दावा किया गया कि सहवाग और आरती ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। बता दें, इस पर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

कैसे फैली तलाक की खबरें

लेकिन सभी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि तलाक की खबरें कहां से शुरू हुईं। जानकारी के मुताबिक, हिंदुस्तान टाइम्स में एक रिपोर्ट छपी थी। इस रिपोर्ट में परिवार के करीबी सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गई थी कि क्रिकेटर सहवाग और आरती दोनों अलग रह रहे हैं और जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल होने लगी। हालांकि, अब तक दोनों की ओर से इसे लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। इसके चलते लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

कब हुई थी शादी?

बता दें कि वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत की शादी 2004 में हुई थी। उनकी शादी को लगभग 21 साल हो चुके हैं। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 3 साल तक डेट किया था। वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत दो बच्चों के माता-पिता हैं। उनके बड़े बेटे का नाम आर्यवीर सहवाग है और छोटे बेटे का नाम वेदांत सहवाग है। आर्यवीर और वेदांत दोनों क्रिकेटर हैं और दिल्ली की अंडर-19 टीम में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वेदांत 2024-25 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में भी खेल चुके हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews