क्या नितीश रेड्डी को मेलबर्न टेस्ट मैच से किया जाएगा बाहर, एक अतिरिक्त स्पिनर के साथ उतर सकती है टीम!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच में नीतीश रेड्डी की प्लेइंग 11 को लेकर सभी दूर चर्चा की जा रही है। चलिए जानते हैं क्या नीतीश रेड्डी इस टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं?
क्या नितीश रेड्डी को मेलबर्न टेस्ट मैच से किया जाएगा बाहर, एक अतिरिक्त स्पिनर के साथ उतर सकती है टीम!

नीतीश रेड्डी ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत को दो मैचों में नीतीश रेड्डी ने संभाला है, जहां सभी बल्लेबाज कम स्कोर पर आउट हो गए थे, वहां नीतीश रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया और बड़ा स्कोर भी बनाया। जिसके चलते उन्होंने सभी दूर सुर्खियां बटोरी और भारतीय टीम में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की। हालांकि अब भारतीय टीम 26 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच खेलने जा रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या नीतीश रेड्डी टीम में शामिल होंगे या नहीं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर यह मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम को यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। मैच भारतीय समय अनुसार सुबह 5:00 बजे से शुरू हो जाएगा। हालांकि टीम में बदलाव होने की संभावनाएं नजर कम आ रही है।

क्या नितीश रेड्डी को बाहर किया जाएगा?

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है, कि भारतीय टीम मेलबर्न टेस्ट मैच में दो स्पिनर के साथ उतर सकती है। यदि ऐसा होता है, तो टीम में से एक खिलाड़ी को बाहर जाना पड़ेगा। भारतीय टीम के द्वारा बैटिंग ऑर्डर में बदलाव की संभावना कम नजर आ रही है। ओपनिंग बल्लेबाजी के तौर पर केएल राहुल और यशस्वी जयसवाल एक बार फिर दिखाई दे सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो एक स्पिनर को जोड़ने के लिए टीम को एक ऑलराउंडर को बाहर करना पड़ सकता है। ऐसे में नीतीश रेड्डी को बाहर किया जा सकता है। नितीश की जगह वाशिंगटन सुंदर को टीम में जगह दी जा सकती है। हालांकि अभी तक टीम की ओर से इसे लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कैसा रहा है नितीश रेड्डी का प्रदर्शन?

वहीं बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में नीतीश रेड्डी के प्रदर्शन पर नजर डाली जाए तो अब तक तीन टेस्ट मैच में नितीश रेड्डी ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिसके चलते बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नितीश चौथे स्थान पर मौजूद है। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया है। नीतीश रेड्डी ने तीन मैचों में 7 विकेट अपने नाम किए हैं। ऐसे में नीतीश रेड्डी को टीम में शामिल किया जा सकता है। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि अगर टीम में किसी स्पिनर को मौका दिया जाता है, तो किस खिलाड़ी को बाहर किया जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews