क्या टीम के बड़े खिलाडियों को किया जाएगा बाहर? अब मुश्किल में नजर आ रहे है चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर!

भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर मुश्किल में नजर आ रहे हैं। दरअसल, टीम के खराब प्रदर्शन के कारण अब सिलेक्शन कमिटी पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में 12 जनवरी को होने वाली बैठक में कमिटी से इन मुद्दों पर सवाल पूछे जा सकते हैं।
क्या टीम के बड़े खिलाडियों को किया जाएगा बाहर? अब मुश्किल में नजर आ रहे है चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर!

ऑस्ट्रेलिया के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हारने के बाद भारतीय टीम की सिलेक्शन कमिटी पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। टीम को 2025 में कई बड़े टूर्नामेंट खेलने हैं, ऐसे में टीम का सही चयन बेहद महत्वपूर्ण है। फिलहाल, टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई पूर्व अधिकारी की ओर से बीसीसीआई सचिव को महत्वपूर्ण सलाह दी गई है।

दरअसल, बीसीसीआई के एक पूर्व अधिकारी द्वारा चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को नई टीम चुनने को लेकर सलाह दी है और सख्त निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 3-1 से हार गई है, जिसके बाद टीम पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

कोई भी खिलाड़ी खेल से बड़ा नहीं होता

बीसीसीआई के एक पूर्व अधिकारी ने एक मीडिया संस्थान को बताया, “इस प्रदर्शन से बहुत गलत संदेश जा रहा है। बीसीसीआई को देश में क्रिकेट को आगे बढ़ाना है और क्रिकेट को मजबूती के साथ बढ़ता हुआ दिखाना भी है। अब समय आ गया है कि खिलाड़ियों को सख्त संदेश दिया जाए। कोई भी खिलाड़ी खेल से बड़ा नहीं होता है। अब जरूरत है कि नई टीम का चयन किया जाए। टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर हैं और नए बीसीसीआई सचिव को अजीत अगरकर को कॉल करके यह सख्त संदेश देना चाहिए।”

क्यों उठ रहे सिलेक्शन कमिटी पर गंभीर सवाल?

जानकारी के अनुसार, 12 जनवरी को बीसीसीआई की मुंबई में एक विशेष बैठक होने वाली है। इस बैठक में देवजीत सैकिया को अगस्त तक सचिव बनाए रखने का निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही इस बैठक में टीम के प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा हो सकती है। भारत ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज हारी है। न्यूजीलैंड ने भारत को उसी के घर में क्लीन स्वीप किया है। वहीं, अब भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जैसे टूर्नामेंट खेलने हैं। ऐसे में इन टूर्नामेंटों से पहले टीम चयन को लेकर इस बैठक में बातचीत हो सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews