क्या सिडनी टेस्ट ड्रॉ हो जाने पर WTC के फाइनल में प्रवेश कर पाएगी भारतीय टीम? जानिए पूरा समीकरण

अगर भारतीय टीम सिडनी में होने वाला टेस्ट मैच जीत जाती है, तो क्या भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना पाएगी? इस खबर में जानिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का पूरा समीकरण।
क्या सिडनी टेस्ट ड्रॉ हो जाने पर WTC के फाइनल में प्रवेश कर पाएगी भारतीय टीम? जानिए पूरा समीकरण

भारत इस समय ऑस्ट्रेलिया के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की सीरीज खेल रहा है। इस सीरीज में अब तक कुल 4 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है। पहला मैच भारतीय टीम ने 295 रनों से जीता था, जबकि दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया। गाबा में खेला गया टेस्ट ड्रॉ रहा था, वहीं मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बड़ी जीत दर्ज की थी।

अब सभी भारतीय क्रिकेट फैंस के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालीफाई कर पाएगी या नहीं। दरअसल, भारत को सिडनी टेस्ट मैच जीतकर अपनी WTC फाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखना होगा।

अगर पांचवा टेस्ट ड्रा हो जाता है तो?

अगर भारतीय टीम सिडनी टेस्ट मैच हार जाती है, तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी। इसके साथ ही, अगर सिडनी में खेला जाने वाला पांचवां टेस्ट मैच ड्रॉ हो जाता है, तो भी भारतीय टीम WTC फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। दरअसल, भारत इस समय पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर दक्षिण अफ्रीका और दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया मौजूद हैं। दक्षिण अफ्रीका पहले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर चुका है। अब फाइनल के दूसरे स्थान के लिए ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टक्कर है।

अगर भारत सिडनी टेस्ट मैच जीत जाता है तो?

अगर भारतीय टीम सिडनी में होने वाला टेस्ट मैच जीत जाती है, तो भारतीय टीम के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का मौका बन जाएगा। लेकिन इसके लिए टीम को श्रीलंका पर निर्भर रहना पड़ेगा। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया भारत के बाद श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगा। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। अगर ऑस्ट्रेलिया यह सीरीज जीत जाता है, तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगा।हालांकि, अगर श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराने में सफल हो जाता है, तो भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का रास्ता खुल सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews