क्या विराट कोहली का ये आखिरी ऑस्ट्रेलिया टेस्ट दौरा होगा? जानिए सौरव गांगुली ने क्यों कहा ऐसा!

विराट कोहली पिछले कुछ समय से अपनी फॉर्म को लेकर जूझ रहे हैं। दरअसल घरेलू टेस्ट सीरीज में उनका प्रदर्शन इतना खास नहीं रहा है। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ कोहली का बल्ला एकदम शांत रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली का बल्ला बोलेगा?
क्या विराट कोहली का ये आखिरी ऑस्ट्रेलिया टेस्ट दौरा होगा? जानिए सौरव गांगुली ने क्यों कहा ऐसा!

विराट कोहली क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में से एक हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से विराट कोहली अपनी फॉर्म को लेकर जूझ रहे हैं। दरअसल घरेलू टेस्ट सीरीज में विराट कोहली का बाला एकदम शांत नजर आया है। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट कोहली ने इतना खास प्रदर्शन नहीं किया है। न्यूजीलैंड से हार के बाद विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे। वहीं अब माना जा रहा है कि विराट कोहली का यह ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट दौरा आखिरी ऑस्ट्रेलिया टेस्ट दौरा हो सकता है।

वहीं इस विषय पर सौरभ गांगुली ने एक बड़ा बयान दिया है। हालांकि गांगुली का मानना है कि, विराट कोहली का फॉर्म ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लौट आएगा। इसे लेकर सौरभ गांगुली ने कहा है कि “न्यूजीलैंड की पिच बल्लेबाजों के लिए अलग थी और काफी मुश्किल भी थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली को अच्छा विकेट मिलेगा।”

क्या विराट कोहली का ये आखिरी ऑस्ट्रेलिया टेस्ट दौरा होगा?

दरअसल सौरभ गांगुली ने कहा कि “मुझे उम्मीद है की कोहली ऑस्ट्रेलिया की पिच पर खरे उतरेंगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।” दरअसल रेवस्पोर्ट्ज के मंच पर सौरभ गांगुली ने कई बड़ी बातें कही। उन्होंने कहा कि विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में फार्म में लौट आएंगे। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि विराट कोहली का या आखिरी ऑस्ट्रेलिया टेस्ट दौरा हो सकता है। ऐसे में विराट चाहेंगे कि इस सीरीज में वह शानदार प्रदर्शन करें। दरअसल सौरव गांगुली का कहना है कि ‘विराट कोहली अभी 36 साल के हो गए हैं और आने वाले समय में उनका ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट खेलना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में कोहली का यह आखिरी ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट दौरा हो सकता है।’

विराट की फॉर्म को लेकर क्यों उठ रहे सवाल?

विराट कोहली के पिछले कुछ आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो 2023 में उन्होंने कुल 8 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 55.91 की औसत से 671 रन बनाए हैं। इन पारियों में 2 शतक और दो अर्थशतक शामिल हैं। 2023 में विराट कोहली ने एक शानदार पारी खेलते हुए 186 रन बनाए थे। हालांकि उसके बाद विराट कोहली की बड़ी पारी नहीं आई है। जबकि 2024 पर नजर डाली जाए तो विराट कोहली के लिए यह साल इतना अच्छा साबित नहीं हुआ है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में फॉर्म में आ सकते हैं। 2024 में विराट कोहली ने 6 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 22.72 की औसत से महज 250 रन बनाए हैं। इन 6 पारियों में कोहली का एक भी शतक नहीं आया है। जबकि महज एक पारी में अर्धशतक आया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews