क्या इस सीरीज के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? जानिए क्यों उठ रहा यह सवाल!

क्या बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी कि इस सीरीज के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास से ले लेंगे? दरअसल रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के ऐलान के बाद यह बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। दोनों खिलाड़ियों का बल्ला पिछले काफी समय से शांत है, ऐसे में यह सीरीज दोनों खिलाड़ियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
क्या इस सीरीज के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? जानिए क्यों उठ रहा यह सवाल!

–विराट कोहली और रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इसके बाद अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या बहुत जल्द ही रोहित शर्मा और विराट कोहली भी यह बड़ा फैसला ले सकते हैं? दरअसल दोनों खिलाड़ी पिछले कुछ समय से फ्लॉप दिखाई दे रहे हैं, ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या दोनों खिलाड़ी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। विराट कोहली ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में एक शानदार शतक जड़ा था, लेकिन उसके बाद दो मैच में उनका बल्ला शांत नजर आया है।

जबकि रोहित शर्मा पिछले कई सीरीज से फ्लॉप चल रहे हैं। ऐसे में रोहित शर्मा को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। रिपोर्ट की माने तो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के बाद रोहित शर्मा कप्तानी छोड़ सकते हैं।

बड़ा फैसला ले सकते हैं दोनों खिलाडी

इसके साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों खिलाड़ी अब संयास ले सकते हैं, पिछले कई समय से दोनों खिलाडियों के फॉर्म को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की इस सीरीज में भी दोनों खिलाड़ियों के बल्ले शांत नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के माने तो अगर मेलबर्न और सिडनी में दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन इसी तरह रहता है, तो दोनों खिलाड़ी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इस विषय पर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि दोनों खिलाड़ी यह बड़ा फैसला जल्द ही ले सकते हैं।

टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहेंगे रोहित और कोहली?

दरअसल भारत इस समय ऑस्ट्रेलिया के साथ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज खेल रहा है, यह सीरीज फिलहाल एक एक की बराबरी पर है। दोनों टीमों ने इस सीरीज में अब तक एक-एक मैच जीता है। अभी दोनों टीमों के बीच दो मैच होना बाकी है। गाबा टेस्ट के बाद रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। बता दें कि रोहित और विराट T20 क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में टेस्ट क्रिकेट को भी दोनों खिलाड़ी अलविदा कह सकते हैं। दोनों टीमों के बीच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews