Women’s Asia Cup : विमेंस एशिया कप के लिए इंडिया टीम का हुआ ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

Women’s Asia Cup : विमेंस एशिया कप के लिए इंडिया टीम का हुआ ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बांग्लादेश के सिलहट में 1 अक्टूबर से आयोजित होने जा रहे महिला एशिया कप (women asia cup) के लिए बुधवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। BCCI ने टीम की कमान हरमनप्रीत (Harmanpreet kaur) को सौंपी है जबकि स्मृति मांधाना उपकप्तान बनाया गया है। वहीं, रोड्रिग्स की वापसी हुई है। वे कलाई की चोट से उबरी हैं। चोट के कारण जेमिमा को इंग्लैंड दौरा छोड़ना पड़ा था।

यह भी पढ़े… 90 हजार से अधिक छात्रों को सीएम शिवराज देंगे बड़ा तोहफा, खाते में भेजे जाएंगे 25000 रूपए, मिलेगा लाभ

बता दें कि 1 अक्टूबर से शुरू हो रहे 15 दिवसीय टूर्नामेंट में सात टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट राउंड रॉबिन प्रारूप में होगा, जिसमें शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। टूर्नामेंट में खेलने वाली टीमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश (मेजबान), श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), थाईलैंड और मलेशिया शामिल हैं। अफगानिस्तान की टीम नहीं उतरेगी, क्योंकि वहां तालिबान के सत्ता में आने के बाद से कोई महिला टीम नहीं है।

यह भी पढ़े… World Gratitude Day 2022 : जीवन है अनुपम उपहार, विश्व कृतज्ञता दिवस पर जताएं आभार

गौरतलब है कि एशिया क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने एक दिन पहले एशिया कप का शेड्युल जारी किया था। विमेंस टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 1 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ करेगी। इसके बाद टीम मलेशिया (3 अक्टूबर) और UAE (4 अक्टूबर) से लगातार दो दिनों में भिड़ेगी। टीम इंडिया 8 अक्टूबर को मेजबान बांग्लादेश और 10 अक्टूबर को थाईलैंड से भिड़ेगी। भारतीय टीम 10 दिनों के अंदर छह लीग गेम्स खेलेगी।

यह है टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, सबभिनेनी मेघना, रिचा घोष, स्नेह राणा, दयालन हेमलता, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, केपी नवगिरे।
स्टैंड बाय: तानिया भाटिया, सिमरन दिल बहादुर।

महिला एशिया कप 2022 में भारत के मुकाबले:

1 अक्टूबर- भारत बनाम श्रीलंका

3 अक्टूबर- भारत बनाम मलेशिया

4 अक्टूबर- भारत बनाम यूएई

7 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान

8 अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश

10 अक्टूबर- भारत बनाम थाईलैंड

13 अक्टूबर- पहला सेमीफाइनल

13 अक्टूबर- दूसरा सेमीफाइनल

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews