Women’s Asia Cup 2024: आज खेला जाएगा विमेंस एशिया कप का फाइनल मुकाबला, भारत और श्रीलंका का छठी बार फाइनल में होगा आमना-सामना, पढ़ें यह खबर

Women's Asia Cup 2024: विमेंस एशिया कप 2024 का फाइनल मुकाबला आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह दोनों टीमों के बीच लगातार दूसरा और कुल मिलाकर छठा खिताबी मुकाबला होगा।
Women’s Asia Cup 2024: आज खेला जाएगा विमेंस एशिया कप का फाइनल मुकाबला, भारत और श्रीलंका का छठी बार फाइनल में होगा आमना-सामना, पढ़ें यह खबर

Women’s Asia Cup 2024: आज विमेंस एशिया कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाना है। दरअसल इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने अब तक सभी मैचों में जीत दर्ज की है और किसी भी मुकाबले में हार का सामना नहीं किया है। बता दें कि भारतीय टीम 9वीं बार अपना एशिया कप का फाइनल खेलने उतरेगी, वहीं अगर श्रीलंका की बात करें तो टीम छठी बार फाइनल में पहुंची है। यह दोनों टीमों के बीच लगातार दूसरा और कुल मिलाकर छठा खिताबी मुकाबला होगा। जानकारी दे दें कि एशिया कप के फाइनल में अभी तक श्रीलंका ने भारत को नहीं हराया है।

यहां जानिए मैच की पूरी जानकारी

टूर्नामेंट: विमेंस एशिया कप 2024, फाइनल
तारीख: 28 जुलाई यानी आज
मैच: भारत बनाम श्रीलंका के बीच
टॉस: दोपहर 2:30 बजे, मैच की शुरुआत: 3:00 बजे होगी
स्थान: रंगिरी दांबुला स्टेडियम, श्रीलंका में खेला जाएगा

टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही दोनों टीमें

दरअसल भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को, दूसरे मैच में यूएई को, तीसरे मैच में नेपाल को और सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर शानदार प्रदर्शन किया है। दूसरी ओर, श्रीलंकाई टीम ने भी पहले मैच में बांग्लादेश को, दूसरे मैच में मलेशिया को, तीसरे मैच में थाईलैंड को और सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराकर अपनी जगह फाइनल में पक्की की है।

मौसम की जानकारी

बता दें कि मैच के दिन बारिश की हल्की संभावना है। फाइनल मैच के दौरान कुछ बादल रह सकते हैं। तापमान 29 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है, जिससे खिलाड़ियों को खेल के दौरान मौसम में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है।

टॉस और पिच रिपोर्ट

दरअसल रंगिरी दांबुला स्टेडियम में अब तक 17 विमेंस टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं। टॉस जीतने वाली टीम पहले बॉलिंग करना पसंद करेगी, क्योंकि यहां पहले बॉलिंग करने वाली टीम ने 11 मैच जीते हैं। दांबुला की पिच बॉलर्स के लिए मददगार मानी जाती है, जो मैच के नतीजे पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकती है।

आज के मैच के लिए दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 इस प्रकार हो सकती है

भारतीय टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना,शेफाली वर्मा, उमा छेत्री, जेमिमा रौड्रिग्स, रिचा घोष, पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, राधा यादव और तनुजा कंवर।

श्रीलंकन टीम : चमारी अथापथु (कप्तान), विश्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, सुगंधिका कुमारी और अचिनी कुलसुरिया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews